'दोयम दर्जे की BJP डबल इंजन सरकार', अतीक-अशरफ हत्याकांड पर CM ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रयागराज में गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र और प्रदेश सरकार निशाने पर लिया। उन्होंने यूपी की मौजूदा कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठा

Mamata Banerjee on Atiq hatyakand

Mamata Banerjee on Atiq hatyakand: यूपी के प्रयागराज में माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद और उनके भाई की हत्या को लेकर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार दोयम दर्जे का व्यवहार कर रही है। पश्चिम बंगाल में कुछ भी हो तो जांच के लिए केंद्रीय एजेंसियां भेज दी जाती हैं, लेकिन यूपी के लिए एनकाउंटर आम बात हो गया है। यहां कानून व्यवस्था बेहद खराब स्थिति में है।

पुलिस कस्टडी में मेडिकल चेकअप के लिए प्रयागराज में अस्पताल ले जाते वक्त तीन हमलावरों ने शनिवार रात गैंगस्टर अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस फायरिंग में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमत्री ममता बनर्जी ने अपने ट्वीट में लिखा, "मैं उत्तर प्रदेश में बेशर्म अराजकता और कानून-व्यवस्था के पूरी तरह चरमरा जाने से स्तब्ध हूं।"

Recommended Video

      Mamata Banerjee की हुंकार, हमसे जो टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा | Arvind Kejriwal | वनइंडिया हिंदी

      सीएम ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आगे लिखा," यह शर्मनाक है कि अपराधी अब पुलिस और मीडिया की मौजूदगी से बेफिक्र होकर कानून अपने हाथ में ले रहे हैं। इस तरह के गैरकानूनी कृत्यों का हमारे संवैधानिक लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है।" बता दें कि अतीक और अशरफ की हत्या के पूरे प्रदेश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लागू की गई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+