CM Mamata Amit Shah की बैठक में नहीं जा सकेंगी, Chintan Shivir में न जाने का कारण भी बताया
CM Mamata Amit Shah की बैठक में शामिल नहीं हो सकेंगी। उन्होंने कहा है कि राज्य से जुड़ी अहम प्रतिबद्धताओं के कारण वे गृह मंत्री शाह के चिंतन शिविर में शामिल होने में अक्षम हैं। cm mamata amit shah meeting not able to att
CM Mamata Amit Shah के दो दिवसीय 'चिंतन शिविर' में शामिल नहीं होंगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हरियाणा के सूरजकुंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राज्यों के गृह मंत्रियों की एक महत्वपूर्ण सुरक्षा बैठक में शामिल नहीं हो सकेंगी। CM ममता पश्चिम बंगाल के गृह विभाग की प्रभारी भी हैं। कथित तौर पर शाह ने बैठक में भाग लेने का निमंत्रण पिछले महीने भेजा था।

आंतरिक सुरक्षा मुद्दों पर भी मंथन
टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक गृह मंत्री शाह की बैठक में आंतरिक सुरक्षा के अलग-अलग आयामों पर मंथन होना है। साइबर अपराध प्रबंधन के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र का विकास, आपराधिक न्याय प्रणाली में आईटी के उपयोग में वृद्धि, महिला सुरक्षा, तटीय सुरक्षा और अन्य आंतरिक सुरक्षा मुद्दों पर भी मंथन किए जाने की संभावना है।
पीएम मोदी का विजन 2047, पंच प्राण का आह्वान
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण में घोषित 'विजन 2047' और 'पंच प्राण' के कार्यान्वयन के लिए एक कार्य योजना तैयार करना है। प्रधानमंत्री ने अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में घोषित पंच प्राण के अनुसार आंतरिक सुरक्षा से संबंधित मामलों पर नीति निर्माण के लिए राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य प्रदान करने का आह्वान किया था।
क्या है शाह के चिंतन शिविर का मकसद
सहकारी संघवाद की भावना के साथ शाह की अध्यक्षता में आयोजित चिंतन शिविर का उद्देश्य विभिन्न हितधारकों के बीच योजना और समन्वय में केंद्र और राज्य स्तर पर अधिक तालमेल सुनिश्चित करना है।
CM ममता ने किन कारणों का हवाला दिया
मुख्यमंत्री ममता के हरियाणा न जाने के संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा, दो दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए अतिरिक्त महानिदेशक (होमगार्ड) नीरज कुमार सिंह का नाम तय किया गया है। उन्होंने कहा, यह त्योहार का समय है और कई समारोह होने वाले हैं। गुरुवार को 'भाईफोटा' और जल्द ही 'छठ पूजा' भी होगी। मुख्यमंत्री के लिए राज्य छोड़ना संभव नहीं है। पश्चिम बंगाल के गृह सचिव और डीजीपी इन्हीं कारणों से चिंतन शिविर में शामिल नहीं होंगे।
28 अक्टूबर को पीएम मोदी का संबोधन
पश्चिम बंगाल के इस अधिकारी ने कहा कि नई दिल्ली में मौजूद पश्चिम बंगाल रेसिडेंट कमिश्नर (West Bengal resident commissioner) राम दास मीणा भी बैठक में शामिल होंगे। खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 28 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'चिंतन शिविर' को संबोधित करेंगे। बैठक में राज्यों के गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और केंद्रीय पुलिस संगठनों (सीपीओ) के महानिदेशक भी भाग लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications