पश्चिम बंगालः आज से शुरू हुआ 10वीं का बोर्ड एग्जाम, कई जगह इंटरनेट सेवा बंद
कोलकाता। सोमवार यानी कि 7 मार्च से कक्षा 10 पश्चिम बंगाल बोर्ड सेकेंडरी के लिए ऑफलाइन परीक्षा शुरू हो गई है। इस दौरान हैरान कर देने वाली बात यह रही कि जिन केंद्रों पर परीक्षा कराई जा रही है। उस एरिया में इंटरनेट सेवा बंद करा दी गई है। बता दें कि प्रश्न पत्र लीक को रोकने के लिए बोर्ड ने परीक्षा अधिकारियों के लिए कड़े कदमों की घोषणा की है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस साल कक्षा 10 की परीक्षाएं, 7 मार्च से शुरू होंगी और 16 मार्च को समाप्त होंगी। पश्चिम बंगाल माध्यमिक बोर्ड परीक्षा के अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस वर्ष 11 लाख 26 हजार 863 छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। पिछले वर्ष की तुलना में 50 हजार अधिक छात्रों के साथ, बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की यह अब तक की सबसे अधिक संख्या है। छात्रों को परीक्षा के दौरान COVID प्रोटोकॉल बनाए रखना होता है। परीक्षा हॉल के अंदर मास्क पहनना अनिवार्य है।
Recommended Video
पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, छात्रों को परीक्षा के पहले घंटे और पंद्रह मिनट में लू में जाने की अनुमति नहीं होगी। बार-बार प्रश्न-पत्र लीक होने की घटनाओं से बचने के लिए बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों में क्लोज सर्किट कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की है।
रिपोर्टों के अनुसार, राज्य विभाग ने पुलिस को परीक्षा केंद्रों पर इंटरनेट सेवा बंद करने की संभावना तलाशने का निर्देश दिया है। बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक होने से रोकने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार कुछ जिलों में कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में इंटरनेट के उपयोग को प्रतिबंधित कर सकती है। खबरों की माने तो ये जिले मालदा, मुर्शिदाबाद और दिनाजपुर हो सकते हैं। इंटरनेट की रोकथाम जोनवार की जाएगी और जिन क्षेत्रों में परीक्षाएं चल रही हैं उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications