West Bengal Assembly By-Election 2024: भाजपा प्रत्याशी और टीएमसी समर्थकों में झड़प, तनाव के बीच मतदान जारी

West Bengal Assembly By-Election 2024: पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव के दौरान रायगंज के एक मतदान केंद्र पर टीएमसी समर्थकों और भाजपा उम्मीदवार मानस कुमार घोष के बीच झड़प हो गई। रायगंज में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त होगा। रायगंज सीट से टीएमसी से उम्मीदवार कृष्ण कल्याणी चुनाव मैदान में हैं। कल्याणी के भाजपा से टीएमसी में शामिल होने पर यह उपचुनाव हो रहा है। वहीं भाजपा ने मानस कुमार घोष को चुनाव मैदान में उतारा है।

भाजपा के प्रत्याशी मानस कुमार घोष ने टीएमसी पर कई बूथों पर मतदान प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। घोष ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। हम चाहते हैं कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो और हर कोई अपना वोट डाल सके। टीएमसी ने 2-4 बूथों पर गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश की है। लेकिन हमने उनका विरोध किया और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।

west bangal voting

टीएमसी और भाजपा नेताओं के बीच यह विवाद उस समय हुआ। जब रायगंज विधानसभा सीट के लिए टीएमसी उम्मीदवार कृष्ण कल्याणी का भाजपा प्रत्याशी मानस कुमार घोष से आमना-सामना हुआ। 2021 के चुनाव में जीत के बाद कल्याणी ने भाजपा से टीएमसी का दामन थाम लिया था। उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद यह उपचुनाव कराया गया।

टीएमसी नेता कृष्ण कल्याणी के इस्तीफा देने के बाद यह उपचुनाव हो रहा है। उन्होंने 2021 में शुरुआत में भाजपा के बैनर तले जीत हासिल की थी। लेकिन बाद में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई।

झड़प के बावजूद मतदान बिना किसी और घटना के जारी है। अधिकारियों ने दावा किया है कि मतदाता बिना किसी व्यवधान के अपने अधिकारों का प्रयोग कर सकते हैं।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में टीएमसी और बीजेपी के बीच कोई नई बात नहीं है। दोनों ही पार्टियां राज्य में विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में वर्चस्व के लिए होड़ में रहती हैं।

आपको बता दें कि सात राज्यों में उपचुनावों हो रहे है। जिसमें तेरह विधानसभा सीटें शामिल हैं। प्रमुख दलों द्वारा इन उपचुनावों के नतीजों पर बारीक नजर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+