'CBI हमारे नियंत्रण में नहीं', ममता सरकार की याचिका पर SC में केंद्र सरकार ने कहा
केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार केंद्रीय एजेंसियों को दुरुपयोग के आरोप विपक्ष की ओर लगाए जा रहे हैं। इस बीच आईएनडीआईए में शामिल दल तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेतृत्व वाली ममता सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक मुकदमा दायर किया है। इसमें बंगाल सरकार ने बिना राज्य सरकार के अनुमति के ही एक मामले की जांच जारी रखने का आरोप लगाया है। मामले की सुनवाई जस्टिस बीआर गवई और संदीप मेहता की पीठ कर रही है।
केंद्रीय एजेंसी जांच एजेंसी सीबीआई की जांच के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। कोर्ट में ममता सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 131 के सीबीआई के एक्शन को चुनौती दी है। तृणमूल सरकार ने अपने मुकदमे में कहा कि राज्य द्वारा पश्चिम बंगाल में मामलों की जांच के लिए संघीय एजेंसी की जांच को लेकर "सामान्य सहमति" रद्द करने के बावजूद, सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की और जांच जारी रखी।

केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोपों को केंद्र सरकार ने खंडन किया है। सीबीआई जांच को चुनौती देने वाली ममता सरकार की याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र पर लगे आरोपों की सफाई में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, "भारत संघ ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है, सीबीआई ने दर्ज किया है और सीबीआई केंद्र के नियंत्रण में नहीं है।
अदालत में सॉलिसिटर जनरल मेहता ने आगे कहा कि अनुच्छेद 131 केंद्र और एक या अधिक राज्य सरकारों के बीच विवाद में शीर्ष अदालत के अधिकार क्षेत्र से संबंधित है, "पवित्र" है और इसके "दुरुपयोग" की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। अनुच्छेद 131 सर्वोच्च न्यायालय को प्रदत्त सबसे पवित्र न्यायक्षेत्रों में से एक है। इस प्रावधान का दुरुपयोग या दुरूपयोग करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications