केंद्रीय राज्यमंत्री Nisith Pramanik के काफिले पर हमला मामला, हाईकोर्ट का आदेश- CBI करेगी जांच
निसिथ प्रमाणिक के काफिले पर पश्चिम बंगाल के कूच बिहार इलाके में अटैक हुआ था। करीब एक महीने पहले हमले के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया है। अब केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमले की गहन पड़ताल होगी।

Nisith Pramanik के काफिले पर करीब एक महीने पहले पश्चिम बंगाल में अटैक हुआ था। इस मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सीबीआई जांच का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक के काफिले पर हमले के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी जांच करेंगे।
बंगाल पुलिस, TMC और भाजपा
बीजेपी का मानना है कि सांसद और केंद्रीय मंत्री पर हमले की जांच देश की शीर्ष जांच एजेंसी करेगी। इसके बाद मामले के दोषियों का पता लगेगा। बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार के अलावा प्रदेश की पुलिस पर भी बीजेपी गंभीर सवाल खड़े करती रही है।
अपने लोक सभा क्षेत्र में पहुंचे थे केंद्रीय मंत्री
गौरतलब है कि विगत 25 फरवरी को उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिले में केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक की कार पर कथित तौर पर भीड़ ने हमला किया। गाड़ी क्षतिग्रस्त होने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई। । प्रमाणिक अपने लोकसभा क्षेत्र कूचबिहार का दौरा करने पहुंचे थे।

फरवरी में प्रमाणिक के साथ क्या हुआ था
स्थानीय पुलिस अधिकारी के अनुसार दोनों पक्ष हिंसक टकराव के लिए तैयार होकर आए थे। कूचबिहार जिले के एडिशनल एसपी ने बताया कि सुबह से ही साहेबगंज थाने के बुरिरहाट इलाके में केंद्रीय राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक के आने को लेकर तनाव था। प्रमाणिक को बुरिरहाट बाजार में भाजपा समर्थक के घर जाना था।

प्रमाणिक के काफिले पर हमला
सुबह से ही टीएमसी समर्थक भाजपा के बूरिरहाट पार्टी कार्यालय में काला झंडा दिखाने के लिए जमा हो गए थे। लगभग 12.30 बजे प्रमाणिक पहुंचे और दिनहाटा की तरफ बढ़े। करीब 10 मिनट के बाद, कुछ भाजपा समर्थक लाठी, पत्थर और ईंटों के साथ मौके पर पहुंचे। सामचार एजेंसी पीटीआई की एक फोटो में देखा जा सकता है कि प्रमाणिक गाड़ी के टूटे कांच के पास खड़े हैं। इस घटना को काफिले पर हमला रिपोर्ट किया गया।

Recommended Video
पुलिस ने उग्र भीड़ को काबू करने का प्रयास किया
जिला पुलिस ने दोनों पक्षों (टीएमसी और भाजपा समर्थकों) की अनियंत्रित भीड़ को काबू करने का प्रयास किया। हालांकि, चीजें नियंत्रण से बाहर हो गईं। साहेबगंज थाना प्रभारी ने अपनी टीम (एसडीपीओ के मार्गदर्शन में) के साथ उग्र हो रहे लोगों को रोकने की कोशिश की, लेकिन पथराव शुरू हो गया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए, स्टन शेल दागे गए। कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति नियंत्रण में आई।












Click it and Unblock the Notifications