Cash For Query Case: TMC नेता महुआ मोइत्रा पर CBI का शिकंजा, कई ठिकानों पर चल रही तलाशी

Cash For Query Case: कैश फोर क्वेरी मामले में सीबीआई ने टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकंजा कसा है। सीबीआई ने उनके कई ठिकानों पर तलाशी ले रही है। महुआ मोइत्रा के कोलकाता स्थित आवासों और अन्य स्थानों पर तलाशी चल रही है।

बता दें कि सीबीआई ने पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर सुबह-सुबह छापेमारी की है। इस मामले में कुछ दिन पहले ही सीबीआई ने केस दर्ज किया था। इसके बाद सीबीआई ने आज छापेमारी की है। कोलकाता स्थित आवास और कई ठिकानों पर सीबीआई तलाशी ले रही है।

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लगाए थे गंभीर आरोप

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर उद्योगपति गौतम अडानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य पर हमला करने और इस संबंध में लोकसभा में सवाल पूछने के लिए दुबई स्थित व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से नकद और उपहार लेने का आरोप लगाया था। हालांकि मोइत्रा ने सभी आरोपों से इनकार कर दिया था।

महुआ मोइत्रा की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम

दिसंबर 2023 में महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अनैतिक आचरण के लिए कार्रवाई की थी। सदन ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
वहीं, टीएमसी की पूर्व सांसद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इससे पहले मानहानि के मामलें में दिल्ली हाईकोर्ट ने समन जारी कर दिया था। अदालत ने मोइत्रा को जवाब दाखिल करने के लिए कहा था।

2019 में पहली बार पहुंची थीं लोकसभा
महुआ मोइत्रा ने 2010 में TMC ज्वाइन किया था। 2016 में नाडिया जिले के करीमपुर विधानसभा सीट से उन्हें टिकट मिला। जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचीं। इसके बाद टीएमसी ने 2019 में कृष्णानगर सीट से महुआ मोइत्रा को लोकसभा का टिकट दिया। जीत हासिल कर पहली बार लोकसभा पहुंचीं। टीएमसी ने इस बार भी उन्हें कृष्णानगर से उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें- Amrita Roy: कौन हैं 'रानी मां' अमृता रॉय? जो बंगाल की कृष्णानगर सीट पर महुआ मोइत्रा को दे सकती हैं कड़ी चुनौती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+