CBI ने कोयला तस्करी मामले में ECL के दो और अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आसनसोल कोर्ट में कल किया जाएगा पेश
CBI Coal Smuggling Case: पश्चिम बंगाल में कोयला तस्करी मामले में सीबीआई ने दो और ईसीएल अधिकारी को गिरफ्तार किया है। दोनों को कल आसनसोल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

CBI Coal Smuggling Case: सीबीआई ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में कोयला तस्करी मामले में ईसीएल के दो और अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के दो अधिकारी सुनील कुमार झा और आनंद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ काफी पहले से जांच चल रही थी। सीबीआई ने आज दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
सुनील कुमार झा ईसीएल के तकनीकी ऑपरेशन के डायरेक्टर रहे हैं। वहीं आनंद कुमार सिंह सीतलपुर यूनिट के सीआईएसएफ इंस्पेक्टर रहे हैं। सीबीआई ने दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। पश्चिम बंगाल के जिला पश्चिम वर्धमान के कंपीटेंट कोर्ट में 19 जुलाई 2022 को चार्जशीट दाखिल किया गया था।
तत्कालीन महाप्रबंधकों, तत्कालीन मुख्य प्रबंधकों, ईसीएल के तत्कालीन सुरक्षा, अन्य अधिकारियों और निजी व्यक्तियों और निजी कंपनियों सहित 41 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया गया था। इसके बाद इसकी जांच जारी थी।
Recommended Video

सीबीआई ने 27 नवंबर 2020 को मामला दर्ज किया था। निजी व्यक्ति, सुरक्षा कर्मियों सहित ईसीएल के लोक सेवकों और सीआईएसएफ, रेलवे, अन्य विभागों सहित अज्ञात अधिकारियों और अज्ञात अन्य लोगों ने साजिश के तहत धोखाधड़ी से कोयले की हेराफेरी की।
सीबीआई ने बताया कि जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका भी सामने आई। जिन्होंने कथित तौर पर सह-अभियुक्तों से रिश्वत के रूप में भारी नकदी के रूप में अनुचित लाभ प्राप्त किया। ईसीएल लीजहोल्ड क्षेत्र और संबंधित रेलवे साइडिंग से कोयले की हेराफेरी की। गिरफ्तार आरोपी को आसनसोल की कंपीटेंट अदालत के समक्ष कल पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- कोयला ब्लॉक नीलामी: केटी रामाराव ने अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग नियमों पर उठाए सवाल












Click it and Unblock the Notifications