शिक्षक भर्ती घोटाले में ममता सरकार को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने SSC की 24 हजार नौकरियों को किया रद्द
SSC News Calcutta High Court: लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार को शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ा झटका मिला है। हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग पैनल द्वारा की गई स्कूल शिक्षक भर्ती को रद्द कर दिया है।

हाई कोर्ट ने 2016 एसएससी भर्ती के पूरे पैनल यानी जॉब पैनल को ही अमान्य घोषित कर दिया। लगभग 24 हजार नौकरियां हाई कोर्ट ने रद्द की है। इस भर्ती में 5 से 15 लाख रुपये की घूस लेने तक के आरोप हैं।
बता दें कि 24,640 भर्ती के लिए 2016 एसएलएसटी (SLST) के लिए 23 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
जानिए कलकत्ता हाई कोर्ट ने पूरे मामले पर आदेश में क्या कहा?
कलकत्ता हाई कोर्ट ने 2016 एसएससी भर्ती के पूरे पैनल को अमान्य घोषित कर दिया। 9वीं से 12वीं और ग्रुप C और D तक की सभी नियुक्तियां जहां अनियमितताएं पाई गईं, उन्हें भी शून्य घोषित कर दिया गया है।
कोर्ट ने प्रशासन को अगले 15 दिनों में नई नियुक्तियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस मामले में कैंसर से पीड़ित सोमा दास की नौकरी बस सुरक्षित रहेगी। हाई कोर्ट ने सोमा दास की नौकरी सुरक्षित रखने का आदेश दिया है।
कलकत्ता हाई कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित और सहायता प्राप्त स्कूलों में 2016 की राज्य स्तरीय परीक्षाओं के जरिए से की गई शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सभी भर्तियां रद्द कर दी हैं।
भर्ती पैनल रद्द करने के कोर्ट के फैसले को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग को नई नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications