ममता सरकार को कलकत्ता HC की सलाह, हनुमान जयंती पर पुलिस न संभाल सके तो तैनात करें पैरा मिलिट्री

कलकत्ता हाईकोर्ट ने हनुमान जयंती के संबंध में ममता बनर्जी सरकार को सख्त निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने कहा है कि अगर पश्चिम बंगाल पुलिस हालात नहीं संभाल पा रही है तो केंद्रीय बलों को तैनात किया जाए।

Calcutta HC directs mamata govt to requisition central forces for assisting police in maintaining peace during Hanuman Jayanti

पश्चिम बंगाल में हाल ही में रामनवमी पर भड़की हिंसा ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े दिए हैं। ममता सरकार और बीजेपी इस हिंसा के लिए एक दूसरो के जिम्मेदार बता रहे हैं। इसी बीच कोलकाता हाईकोर्ट ने इस मामले पर अहम निर्देश जारी किए हैं।

हावड़ा में हुई हिंसा को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने हनुमान जयंती के संबंध में ममता बनर्जी सरकार को सख्त निर्देश दिए हैं। हाई कोर्ट ने कहा है कि अगर बंगाल पुलिस हालात नहीं संभाल पा रही है तो केंद्रीय बलों को तैनात किया जाए।

हाल ही में राज्य में रामनवमी के मौके पर हुई हिंसा को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट ने ममता सरकार से रिपोर्ट तलब की थी। ममता सरकार ने हाईकोर्ट में अपनी रिपोर्ट दाखिल कर दी है।

इसके बाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा कि इलाज से परहेज बेहतर है। कोर्ट ने निर्देश दिया कि किसी राजनीतिक दल के कोई नेता वक्तव्य नहीं देंगे और जिन जगहों पर धारा 144 लगी है, वहां हनुमान जयंती का जुलूस नहीं निकाला जाए।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा है कि अगर बंगाल पुलिस से नहीं संभलता है तो जुलूस वाले इलाकों में जरूरत पड़ने पर पैरामिलिट्री फोर्स यानी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की जाए।

कोर्ट ने जुलूस के दौरान ममता सरकार को सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति शिवगणनम ने कहा कि पहले भी ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं जब राज्य सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों की सहायता मांगी और वह इस मामले में भी इसी तरह की सहायता मांग सकती है।

हावड़ा और उत्तरी दिनाजपुर में पूरी तरह से सामान्य स्थिति बहाल हो गई है लेकिन रिशरा में अभी भी तनाव बना हुआ है, जहां भारी पुलिस दल लगातार गश्त पर है। रिशरा में अभी भी धारा 144 लागू है और इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं।

पीठ हावड़ा, उत्तर दिनाजपुर, हुगली जिलों में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा की विभिन्न घटनाओं पर राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। ममता बनर्जी ने सांप्रदायिक तनाव पैदा करने और हिंसा भड़काने के संभावित प्रयासों की भी चेतावनी दी है।

Recommended Video

    Mamata Banerjee का Bjp पर आरोप,'इन लोगों ने किया Ram को बदनाम. | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+