बंगाल में बच्ची की हत्या के मामले में बोले भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, कहा-'आंदोलन को दबाने की कोशिश हो रही'

West Bengal: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में कोचिंग क्लास के लिए घर से निकली बच्ची के साथ कथित तौर पर अपहरण, रेप और हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पश्चिम बंगाल के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में विरोध प्रदर्शन किया है।

प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि पुलिस एक लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है और इससे राज्य में लोकतंत्र खत्म हो गया है। अगर पुलिस बल का केवल 10 प्रतिशत हिस्सा भी इस नाबालिक लड़की को ढूंढने की कोशिश करता तो 2 दिन पहले और एफआईआर की होती तो अलग चीज होती। हममें से कोई भी यहां नहीं होता।

sukant majoomdar

उन्होंने कहा कि एक के बाद एक रेप की घटनाएं हो रही है। पश्चिम बंगाल रेप कैपिटल बन गया है। पुलिस कुछ नहीं कर सकती। ममता बनर्जी कुर्सी पर बैठी है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। हम बच्ची के परिवार के साथ खड़े हैं।

आपको बता दे कि पश्चिम बंगाल के दक्षिणी 24 परगना में नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार और हत्या के मामले के बाद पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और पार्टी नेता अग्निमित्रा पॉल ने अन्य भाजपा नेताओं के साथ पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में विरोध प्रदर्शन किया है।

इस मामले को लेकर भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल का कहना है कि हम यहां विरोध करने आए हैं और इन्होंने तीन लाइन की बैरिकेडिंग लगाई है। हम यहां पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ करने नहीं। बल्कि बातचीत करने आए हैं। दो दिन भी जाने के बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कि पहले लड़की गायब हो गई थी। उसके माता-पिता को एक थाने से दूसरे जाने के चक्कर लगवाए गए कार्रवाई की गई होती तो लड़की जिंदा होती। ऐसी घटनाएं लगभग हर दिन हो रही है। लेकिन हमारे मुख्यमंत्री डांडिया खेल रहे हैं। उद्घाटन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+