पैगंबर विवाद: बंगाल में प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी कार्यालय को जलाया, हावड़ा में इंटरनेट बंद
कोलकाता, 11 जून: पश्चिम बंगाल के हावड़ा के पंचला बाजार में शनिवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के एक समूह के बीच ताजा झड़प हुई है। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शनकारियों ने कल भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की विवादास्पद टिप्पणी पर हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद पथराव किया। प्रदर्शनकारियों मे राघुदेवपुर में बीजेपी ऑफिस का आग लगा दी है। इससे पहले कल उलुबेरिया में बीजेपी ऑफिस को जला डाला था।
Recommended Video

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में लगातार दूसरे दिन भी हिंसा भड़क उठी। उलुबेरिया के पांचाल इलाके में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर चलाए। पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे। बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस ने उनके घर में ही अरेस्ट कर लिया है। वे हिंसा प्रभावित पांचाल जाने वाले थे जहां प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी कार्यालय में आग लगा दी थी। हावड़ा में 70 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिंसा के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
विरोध और यहां के मौजूदा हालात को देखते हुए हावड़ा जिले में 13 जून को सुबह छह बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी को तलब किया। बनहरीशपुर जीपी(ग्राम पंचायत), पंचला जीपी, बेलदुबी जीपी, सुवरारा जीपी, देउलपुर जीपी, बिकिहाकोला जीपी, मानसतला, चेंगैल, निमदिघी, गंगारामपुर, बाजारपारा, फुलेश्वर सहित ज़िले के कई इलाकों में 13 जून सुबह 7 बजे तक धारा 144 लागू की गई है।
दक्षिण पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शकारियों ने हावड़ा-खड़गपुर खंड पर दोपहर एक बजकर 22 मिनट पर फुलेश्वर और चेंगैल स्टेनशनों के बीच की पटरियों को अवरूद्ध कर दिया। बंगाल इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद याहिया ने कहा कि संगठन ने भाजपा के पूर्व दो नेताओं की गिरफ्तारीकी मांग को लेकर समूचे राज्य में मस्जिदों के अंदर प्रदर्शन का आह्वान किया था।












Click it and Unblock the Notifications