पश्चिम बंगाल में BJP यूथ विंग के अध्यक्ष सौमित्र खान ने दिया इस्तीफा, दिल्ली से कॉल नहीं आने से थे नाराज

कोलकाता, जुलाई 7। मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे के बीच पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के अध्यक्ष सौमित्र खान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि सौमित्र खान बिशनपुर से बीजेपी सांसद भी हैं। बताया जा रहा है कि सौमित्र खान केंद्रीय मंत्रीमंडल में जगह नहीं दिए जाने को लेकर नाराज हैं और इसी वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया है। सौमित्र खान आज दोपहर तक भाजपा हाईकमान से फोन कॉल आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

Saumitra Khan

फेसबुक पर की इस्तीफे की घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौमित्र खान फोन के इंतजार में थे और दिल्ली रवाना होने के लिए तैयार थे। इसके अलावा वह मुकुल रॉय की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके आवास पर जाने की भी योजना बना रहे थे, लेकिन जब दिल्ली से फोन नहीं आया तो उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी।

बीजेपी से नहीं दूंगा इस्तीफा- खान

अपने इस्तीफे के बाद सौमित्र खान ने एक बयान जारी कर कहा है कि मैंने भाजपा नहीं छोड़ी है। मैं बीजेपी में था और बीजेपी में ही रहूंगा। अपने बयान में सौमित्र खान पीएम नरेंद्र मोदी को अपना नेता भी बताया। आपको बता दें कि सौमित्र खान पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल से अलग जंगलमहल राज्य बनाने की मांग को लेकर सुर्खियों में रहे थे।

जेपी नड्डा से मिले थे सौमित्र खान

आपको बता दें कि सौमित्र खान ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान जीत दर्ज की थी। हालांकि उन्हें बाद में सीट छोड़नी पड़ी थी। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में बीजेपी को 7 में से 6 सीटें जिताई थी। उनको लेकर ये माना जा रहा था कि उन्हें मोदी मंत्रीमंडल में शामिल किया जा सकता है क्योंकि भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने उन्हें कुछ दिन पहले बुलाया था और खान ने तब कहा था कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ 'बहुत सफल और अद्भुत' बैठक हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+