'एक शख्स ने मुझे दो बार मारा', हुगली में BJP उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी की कार पर हमला, जानें क्या-क्या हुआ?

West Bengal BJP MP Locket Chatterjee: पश्चिम बंगाल की हुगली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार और सांसद लॉकेट चटर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों पर अपनी कार पर हमला करने का आरोप लगाया है।

West Bengal BJP MP Locket Chatterjee

लॉकेट चटर्जी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर घटना का एक वीडियो भी शेयर किया है। बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा है कि, ''शिल्पी चटर्जी के नेतृत्व में टीएमसी के गुंडों ने बांसबेरिया में काली पूजा के बीच बेशर्मी से मेरे वाहन पर हमला किया।''

लॉकेट चटर्जी ने कहा कि, ''उनका दुस्साहस हुगली पर तृणमूल की माफिया पकड़ को उजागर करता है। आज, उनके गुंडों ने मां की पूजा के लिए मेरी तीर्थयात्रा को रोकने की हिम्मत की। राज्य में उम्मीदवार की सुरक्षा की कमी भयावह है। मतदाताओं को डराने-धमकाने के साफ संकेत देखने को मिल रहे हैं। हुगली निष्पक्ष चुनाव का हकदार है - हर ठग को अब सलाखों के पीछे डाल दिया जाना चाहिए!''

हालांकि टीएमसी ने कहा है कि उनका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। ये सारे आरोप गलत हैं। उन्होंने् भाजपा नेता के आरोपों को खारिज कर दिया है।

लॉकेट चटर्जी ने बताया हमला कब और कैसे हुआ?

बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी का कहना है, "हर दिन की तरह, कल रात 9:30 बजे मैंने अपना चुनाव अभियान समाप्त किया और आदिशक्ति गांव के रास्ते बांसबेरिया की ओर जा रही थी। वहां काली तला नाम की एक जगह है, जहां से मुझे काली पूजा का निमंत्रण मिला। लोगों से मिलने और पूजा करने के बाद जब मैं वहां से निकल रही थी तो कुछ लोग काले झंडे लेकर 'गो बैक' के नारे लगाने लगे। ये देखकर सिक्योरिटी ने उन्हें हटाने की कोशिश की। मैंने वीडियो बनाना शुरू कर दिया।''

लॉकेट चटर्जी ने आगे बताया, ''एक शख्स ने मुझे दो बार मारा और कार के अंदर बैठने की कोशिश की। मेरे ड्राइवर ने उसे धक्का दिया और दरवाजा बंद कर दिया। जब हमने पुलिस को सूचित किया, तो न तो पुलिस और न ही स्थानीय लोगों को पता चला। शिल्पी चटर्जी के नेतृत्व में टीएमसी ने इतनी बड़ी गड़बड़ी की है। वहां वार्ड नंबर 22 के पार्षद रंजीत सरदार और अन्य लोग भी मौजूद थे।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+