पश्चिम बंगाल में BJP को एक और झटका, कालियागंज से विधायक सौमेन रॉय TMC में शामिल
कोलकाता, 04 सितंबर। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। पश्चिम बंगाल की कालियागंज से बीजेपी विधायक सौमेन रॉय कोलकाता में राज्य मंत्री और पार्टी नेता पार्थ चटर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हो चुके हैं।

Recommended Video
भाजपा छोड़ ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन करने वाले भाजपा विधायक सौमेन रॉय ने कहा
कुछ परिस्थितियों के कारण मुझे कालियागंज से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना पड़ा। लेकिन मेरी आत्मा और दिल टीएमसी के हैं। मैं सीएम ममता बनर्जी के प्रयासों का समर्थन करने के लिए फिर से पार्टी में शामिल हुआ। मैं उस समय के लिए पार्टी के लिए क्षमा चाहता हूं जब मैं यहां नहीं था।
बता दें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से अब तक भाजपा के तीन एमएलए के पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में जा चुके हैं। वहीं अब एक और झटका भाजपा को लगा है। जिसके बाद बीजेपी की बंगाल इकाई में खलबली मच गई है।
बता दें पिछले महीने के दो दिनों के अंदर पर पार्टी छोड़कर टीएमसी में चले गए। विधायकों के टूटकर जाने को लेकर भाजपा में मंथन शुरू हो गया है। गुरुवार को बीजेपी के सांसद और पार्टी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव राजू बिष्ट ने सिलीगुड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
गौरतलब है कि भाजपा इस कारण भी चिंतित है 5 सितम्बर यानी रविवार से तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तरी बंगाल का 5 दिवसीय दौरा शुरू कर रही हैं। ये भी कहा जा रहा है कि टीएमसी सुप्रीमों ममता बनर्जी की इस यात्रा के दौरान कई बीजेपी विधायक तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications