सुवेंदु अधिकारी का ममता सरकार पर बड़ा हमला, बोले- पश्चिम बंगाल के हालात यूक्रेन से भी बदतर
पिछले 7 दिन में पश्चिम बंगाल में 3 धमाके हुए हैं, जिसके बाद सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल के हालात यूक्रेन से भी बदतर हो गए हैं, वहां भी इतने धमाके नहीं हो रहे हैं.

भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने एक बार फिर से पश्चिम बंगाल के हालात को लेकर टीएमसी की अगुवाई वाली ममता बनर्जी की सरकार पर तीखा हमला बोला है। जिस तरह से यहां एक बार फिर से पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका हुआ है, उसके बाद सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के हालात यूक्रेन से भी बदतर हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यूक्रेन में बहुत धमाके नहीं हो रहे हैं, लेकिन बंगाल में हो रहे हैं। वहां अब हालात थोड़ी शांतिपूर्ण हो गए हैं लेकिन बंगाल में धमाके हो रहे हैं।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में पिछले 7 दिन में 3 धमाके हुए हैं। यह तीनों धमाखे अवैध रूप से चल रही पटाखा बनाने की फैक्ट्री में हुए हैं। स्थानीय टीएमसी नेता के घर पर भी कथित तौर पर धमाके की खबर सामने आई है, यह धमाका बीरभूम जिले में हुआ है।
इसी तरह सी साउथ 24 परगना जिले में भी रविवार को धमाका हुआ था, जिसमे परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई थी। 16 मई को भी एक के बाद एक दो धमाके हुए थे, जिसमे 12 लोगों के मारे जाने की खबर है। यह धमाका पूर्बा मेदिनीपुर जिले में हुआ था।
इसके अलावा सुवेंदु अधिकारी ने 26 मई को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई का भी जिक्र किया। बता दें कि शिक्षक भर्ती घोटाले की सीबीआई और ईडी से जांच कराए जाने के कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। अभिषेक बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
अधिकारी ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है, लेकिन मेरा आरोप है कि सीबीआई और ईडी ने ममता बनर्जी को शारदा चिट फंड घोटाले में छोड़ दिया, उनके भतीजे को गो तस्करी मामले में छोड़ दिया। बता दें कि टीएमसी नेता से सीबीआई ने शिक्षक भर्ती घोटाले में समन भेजा था और उनसे कई घंटे पूछताछ की थी।












Click it and Unblock the Notifications