बंगाल बीजेपी के सामने नई मुसीबत, पार्टी नेता ने TMC के मुखपत्र में लेख लिख साधा निशाना

नई दिल्ली, 17 नवम्बर। पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता प्रबीर घोषाल ने टीएमसी के मुखपत्र जागो बंगला में बीजेपी की आलोचना करते हुए लेख लिखा है। पिछली विधानसभा में टीएमसी के विधायक रहे प्रबीर घोषाल ने इसी साल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पहले भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया था।

Bengal BJP

केनो बीजेपी कोरा जाए जाए ना (कोई क्यों बीजेपी में काम नहीं कर सकता) शीर्षक से लिखे लेख में घोषणा ने लिखा है कि बीजेपी में ज्यादा ऐसे लोग हैं जो लोगों की सेवा करने के बजाय पैसा चाहते हैं। उन्होंने बीजेपी के अंदर अपने अनुभव को खतरनाक बताया है।

मां की बीमारी का किया जिक्र
घोषाल ने पारिवारिक परेशानी के दौरान पार्टी के द्वारा अकेला छोड़ दिए जाने का दर्द भी जाहिर किया। उन्होंने लिखा जब उनकी मां बीमार थीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनके संपर्क में थीं जबकि वह बीजेपी का हिस्सा थे लेकिन बीजेपी के किसी नेता ने उनसे संपर्क कर हाल-चाल भी नहीं जाना।

प्रबीर घोषाल का ये लेख ऐसे समय में आया है जब हावड़ा में निकाय चुनाव होने वाले हैं। बता दें कि प्रबीर घोषाल की हावड़ा में मजबूत पैठ मानी जाती है।

घोषाल ने जनवरी 2021 में पार्टी नेतृत्व से मतभेदों का हवाला देते हुए टीएमसी से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। बाद में इसी साल हुए पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रबीर घोषाल ने बीजेपी के टिकट पर उत्तरपारा सीट से चुनाव लड़ा था जहां उन्हें टीएमसी के उम्मीदवार और फिल्मस्टार कंचन मलिक के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था।

अभी प्रबीर घोषाल ने टीएमसी के मुखपत्र में बीजेपी की आलोचना करते हुए लेख लिखा है जबकि वह अभी भी बीजेपी में बने हुए हैं। अब देखना है कि इस लेख के बाद उनका अगला कदम क्या होगा। फिलहाल उनके लेख ने बीजेपी के सामने एक नई मुसीबत की आहट जरूर पैदा कर दी है।

Recommended Video

      West Bengal: 1000 किलोग्राम हल्दी से सजाया गया Maa Jagadhatri का Puja Pandal | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+