भवानीपुर में दिलीप घोष को टीएमसी समर्थकों ने घेरा, सुरक्षाकर्मियों को निकालनी पड़ी पिस्टल

कोलकाता, सितंबर 27: पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधान सभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार आज आखिरी दिन है। टीएमसी और बीजेपी ने इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ममता बनर्जी यहां से चुनाव लड़ रही हैं। भवानीपुर सीट पर प्रचार करने पहुंचे बीजेपी सांसद दिलीप घोष के प्रचार में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हंगामे का आरोप लगा है। टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट भी हुई है।

Recommended Video

    Bhawanipur By-Election: प्रचार के आखिरी दिन Dilip Ghosh को TMC समर्थकों ने घेरा | वनइंडिया हिंदी
    BJP Dilip Ghosh campaigned in Bhabanipur, TMC workers protest against the opposition party

    सोमवार को बीजेपी सांसद दिलीप घोष अपने कार्यकर्ताओं के साथ भवानीपुर के जदूबाबु बाजार में प्रचार करने पहुंचे थे। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ता विरोध करने और विपक्षी पार्टी के खिलाफ नारे लगाने के लिए कुछ ही दूरी पर जमा हो गए। इसी दौरान बीजेपी के स्ट्रीट कॉर्नर मीटिंग में टीएमसी कार्यकर्ताओं और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। इस हमले में कथित रूप से बीजेपी के युवा मोर्चा के दक्षिण कोलकाता के अध्यक्ष मुंकुद झा घायल हो गये। उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    इस दौरान बीजेपी के भवानीपुर अभियान को लेकर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दिलीप घोष को नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों से घिरा हुआ दिखाया गया है, जबकि उनके सुरक्षाकर्मी उनकी रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसके बाद उनके सुरक्षाकर्मी दिलीप घोष की सुरक्षा करते हुए अपनी बंदूकें निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दो सुरक्षा अधिकारी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में अपनी बंदूकों की लहरा रहे हैं।

    दूसरी ओर, टीएमसी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि दिलीप घोष के सिक्युरिटी गार्ड ने दिन के उजाले में बंदूक तानी थी, जो पूरी तरह से शर्मनाक है। हालांकि, दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को शांत कराया गया। दोनों दलों के स्टार प्रचारक जनता को लुभाने के लिए ताकत झोंके हुए हैं। पश्चिम बंगाल में 30 सितंबर को भवानीपुर समेत तीन सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं। सीट से ममता बनर्जी चुनावी मैदान में हैं। बता दें कि बीजेपी ने यहां ममता बनर्जी को रोकने के लिए अपने 80 नेताओं को मैदान में उतारा है। इन नेताओं ने नेता आज पूरे जोर-शोर से इस विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+