बंगाल : राजनीतिक हिंसा में घायल हुईं BJP कार्यकर्ता की मां की मौत, जेपी नड्डा ने जताया दुख
कोलकाता: बंगाल में विधानसभा चुनाव की जब से सियासी सरगर्मी तेज हुई, जब से राजनीतिक हिंसा का खबर आम हो गई। ऐसा ही घटना हुई थी उत्तर 24 परगना जिले के निमता इलाके में, जहां एक महीने पहले TMC कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से एक भाजपा कार्यकर्ता की 85 वर्षीय मां की पिटाई की थी, जिनकी आज सुबह मृत्यु हो गई। शोभा मजूमदार की मौत को लेकर भाजपा ने एक बार फिर टीएमसी को जमकर घेरा है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है।
Recommended Video

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर, निमता की वृद्ध मां शोभा मजूमदार जी की आत्मा को शांति प्रदान करें। बेटे गोपाल मजूमदार के भाजपा कार्यकर्ता होने के कारण उनको अपनी जान गंवानी पड़ी। उनका बलिदान को सदैव याद किया जाएगा। ये भी बंगाल की मां थी, बंगाल की बेटी थी। बीजेपी हमेशा मां और बेटी की सुरक्षा के लिए लड़ती रहेगी।
वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर दुख जताया है। शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बंगाल की बेटी शोभा मजूमदार जी के निधन से आहत हूं, जिन्हें टीएमसी के गुंडों ने बेरहमी से पीटा था। उनके परिवार का दर्द और घाव लंबे समय तक ममता दीदी को परेशान करेगा। बंगाल कल हिंसा मुक्त भारत के लिए लड़ेगा, बंगाल हमारी बहनों और माताओं के लिए एक सुरक्षित राज्य की लड़ाई लड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications