Kolkata Doctor Case: नबन्ना मार्च पर 'बर्बरता' से भड़की बीजेपी, बुधवार को बंगाल बंद का ऐलान
BJP Calls West Bengal Bandh: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में लेडी ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध को लेकर पश्चिम बंगाल में भारी आक्रोष है। इस बीच मंगलवार को छात्र समाज की ओर से निकाले गए नबान्न मार्च को लेकर भी भारी बवाल देखने को मिला। वहीं अब बीजेपी ने पश्चिम बंगाल ने बुधवार को बंद बुलाया है।
बीजेपी ने 28 अगस्त को पश्चिम बंगाल में बंद का आह्वान किया है। पार्टी की ओर से 12 घंटे का पश्चिम बंगाल बंद बुलाया है। जिसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने साझा की।

'बर्बर कार्रवाई' का सहारा
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारीशु ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कोलकाता और हावड़ा में 'नबन्ना अभियान' रैली में शांतिपूर्ण तरीके से भाग लेने वालों पर 'बर्बर कार्रवाई' का सहारा लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर राज्य सरकार द्वारा 'बर्बरता' नहीं रोकी गई तो पश्चिम बंगाल को 'ठप' कर दिया जाएगा।
वहीं कोलकाता डॉक्टर घटना के विरोध लेकर नबन्ना अभिजन रैली में हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने की बीजेपी ने निंदा की। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि पश्चिम बंगाल भाजपा ने कल 12 घंटे का पश्चिम बंगाल बंद बुलाया है।
बीजेपी ने की ममता बनर्जी के पॉलिग्राफ टेस्ट की मांग
दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोलकाता मामले पर भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, "अगर देश में कोई तानाशाह है तो वो तानाशाह ममता बनर्जी हैं। सच सामने आना चाहिए, जांच एजेंसी CBI को ममता बनर्जी और पुलिस कमिश्नर का पॉलीग्राफ टेस्ट करना चाहिए।"
गौरव भाटिया ने आगे कहा कि सच को दबाया नहीं जा सकता और सबसे बड़ी बात ये है कि जब तक ये लोग अपने पदों पर हैं और छात्रों को कुचल रहे हैं, संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं, ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा जैसा कि आज उठाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications