पश्चिम बंगाल में भाजपा ने आज बुलाया 12 घंटे का बंद, चुनाव में धांधली के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता
कोलकाता, 28 फरवरी। पश्चिम बंगाल मे निकाय चुनाव के दौरान धांधली के आरोप में भारतीय जनता पार्टी ने 12 घंटे के बंगाल बंद का आह्वान किया है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि प्रदेश 108 निकाय सीटों पर चुनाव में धांधली हुई है। भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल के प्रवक्त समिक भट्टाचार्य ने बताया कि यह बंद सोमवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। इस बंद के दौरान जरूरी सेवाएं जैसे स्वास्थ्य, दूध, मीडिया आदि की सेवा जारी रहेंगी, उन्हें बाधित नहीं किया जाएगा। पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बुरी तरह से पीटा है। पुलिस यहां टीएमसी के कार्यकर्ता की तरह बर्ताव कर रही है। यह लोकतंत्र क खिलाफ है।

भट्टाचार्य ने कहा कि आज जो हुआ है वह चुनाव नहीं है बल्कि लोकतंत्र का मजाक है। चुनाव को सत्ताधारी दल के उपद्रवियों ने मजाक बना दिया। इन लोगों ने दक्षिण और उत्तर बंगाल के चुनाव में जमकर धांधली की है। हमारे कई एजेंट्स और उम्मीदवारों को पीटा गया। लेकिन चुनाव आयोग ने इन घटनाओं पर आंखें मूद ली। उन्होंने दावा किया कि हर मतदाता और पत्रकार के साथ अभद्रता की गई है। भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार को सड़क पर उतरेंगे और इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। हम लोगों से अपील करते हैं कि वह आज बंद का आह्वान करें।












Click it and Unblock the Notifications