Mamata Banerjee: 'चोरों-लुटेरों के लिए वॉशिंग मशीन बन गई BJP', धरने के दौरान ममता बनर्जी ने गाया गाना, VIDEO
ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी दागी नेताओं के लिए वॉशिंग मशीन बन गई है। उन्होंने कहा कि कोई कितना भी भ्रष्ट क्यों न हो, बीजेपी में शामिल होते ही उसके सारे आरोप हट जाते हैं।

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के खिलाफ कोलकाता में दो दिवसीय धरना पर बैठी हैं। उन्होंने मनरेगा, कई आवास और विकास परियोजनाओं के लिए राज्य को धन का भुगतान नहीं करने पर धरना शुरू किया है। सीएम बनर्जी ने कहा कि कई परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार फंड जारी नहीं कर रही है। इसके लिए ममता बनर्जी ने दो दिवसीय धरना शुरू किया है। धरने के दूसरे दिन ममता बनर्जी ने एक बंगाली गाना भी गाया। उनके साथ कई टीएमसी कार्यकर्ता गाने गाए। केंद्र सरकार के खिलाफ 100 दिनों के काम सहित कई योजनाओं के लिए धन को मंजूरी नहीं देने के लिए धरना दे रही हैं।
इस दौरान ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी एक वॉशिंग मशीन है। भ्रष्ट नेताओं को मशीन में डालते ही वे बेदाग हो जाते हैं। उनपर लगे सभी आरोप उसी झण हट जाते हैं, जब वे बीजेपी में शामिल हो जाते हैं। कोलकाता में रेड रोड पर अंबेडकर प्रतिमा के सामने धरना के दौरान एक वाशिंग मशीन के साथ एक तख्ती लगी थी जिस पर लिखा था "बीजेपी वाशिंग मशीन"।
Recommended Video

जैसे ही टीएमसी कार्यकर्ताओं ने 'वॉशिंग मशीन बीजेपी' का नारा लगाया, बंगाल की मुख्यमंत्री ने मशीन में काले कपड़े डाल दिए, जो कुछ ही देर में सफेद हो गए। उन्होंने कहा कि बीजेपी वॉशिंग मशीन में काले कपड़े देते ही सफेद हो जाती है। यानी दागी कुछ ही देर में बेदागी हो जाते हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी सभी चोरों-लुटेरों के लिए वॉशिंग मशीन बन गई है।
यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी ने केंद्र पर लगाया भेदभाव का आरोप, फंड जारी नहीं करने पर दो दिवसीय धरने पर बैठीं












Click it and Unblock the Notifications