Bhabanipur Bypoll: EVM में कैद हुई ममता की किस्मत, भवानीपुर में शाम 5 बजे तक 53 फीसदी मतदान

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले गए।

कोलकाता, 30 सितंबर: पश्चिम बंगाल की हाईप्रोफाइल विधानसभा सीट भवानीपुर में उपचुनाव के तहत आज मतदान हुआ है। इस सीट से टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मैदान में हैं, जिनके मुकाबले में भाजपा ने प्रियंका टिबरेवाल को टिकट दिया है। वहीं, सीपीआई (एम) की तरफ से श्रीजीब बिस्वास भवानीपुर सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। भवानीपुर में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भारी हंगामा देखने को मिला था, जिसे ध्यान में रखते हुए आज वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पढ़िए, भवानीपुर उपचुनाव के लाइव अपडेट।

west bengal

LIVE Feed
Sep 30, 2021, 7:16 PM IST

पश्चिम बंगाल में आज 3 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक भवानीपुर में 53.32 प्रतिशत, समरगंज में 78.60 और जंगीपुर में 76.12 फीसदी मतदान हुआ है।
Sep 30, 2021, 6:25 PM IST

भवानीपुर में एक स्कूल में एक पोल बूथ पर 2 व्यक्ति जाली वोटिंग कर रहे थे, हमने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस को सूचित किया। बाद में 8-10 बाइक सवारों ने मुझ पर और मेरी कार पर लाठियों और पत्थरों से हमला किया: कल्याण चौबे (भाजपा मुख्य चुनाव एजेंट)
Sep 30, 2021, 4:58 PM IST

पश्चिम बंगाल: भवानीपुर में भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच हाथापाई हुई है। भाजपा नेता कल्याण चौबे ने अपनी कार में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है।
Sep 30, 2021, 4:56 PM IST

पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस के नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भवानीपुर उपचुनाव में मतदान किया।
Sep 30, 2021, 4:00 PM IST

इस्कॉन मंदिर के साधुओं ने कोलकाता के ला मार्टिनियर स्कूल में भवानीपुर उपचुनाव के लिए वोट डाला। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण है, यह राज्य के मुख्यमंत्री का फैसला करेगा। लोगों को आगे आना चाहिए और वोट देना चाहिए।"
Sep 30, 2021, 3:48 PM IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी कैंडिडेट ममता बनर्जी ने भवानीपुर उपचुनाव में मतदान किया।
Sep 30, 2021, 3:45 PM IST

पश्चिम बंगाल: समसेरगंज, जंगीपुर और भबनीपुर उपचुनाव में अपराह्न तीन बजे तक क्रमश 72.45 फीसदी, 68.17 और 48.08 फीसदी मतदान हुआ है।
Sep 30, 2021, 3:11 PM IST

भवानीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने आरोप लगाया है कि टीएमसी कुछ लोगों को वोट देने के लिए भुगतान कर रही है। टिबरेवाल ने कहा कि एक व्यक्ति ने मेरे सामने स्वीकार किया कि टीएमसी ने उसे वोट डालने के लिए 500 रुपये का भुगतान किया था।
Sep 30, 2021, 3:10 PM IST

वार्ड 72 के मतदान केंद्र पर भवानीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि टीएमसी के मदन मित्रा ने जानबूझकर यहां वोटिंग मशीन बंद कर दी है क्योंकि वह बूथ पर कब्जा करना चाहते हैं.
Sep 30, 2021, 1:46 PM IST

भवानीपुर उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक डाले गए 35.97 फीसदी वोट, टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी और भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल के बीच कड़ा मुकाबला
Sep 30, 2021, 11:57 AM IST

भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 21.73 फीसदी मतदान, कोविड गाइडलाइन के साथ शाम 6:30 बजे तक डाले जाएंगे वोट
Sep 30, 2021, 9:57 AM IST

भवानीपुर उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 7.57 फीसदी मतदान, कड़ी सुरक्षा और कोरोना वायरस गाइडलाइन के साथ शाम 6:30 बजे तक डाले जाएंगे वोट
Sep 30, 2021, 9:55 AM IST

वोटिंग के दौरान कोरोना संबंधी नियमों का पालन अनिवार्य, चुनाव आयोग ने पोलिंग बूथ के बाहर की सैनिटाइजर और ग्लब्स की व्यवस्था
Sep 30, 2021, 9:23 AM IST

भवानीपुर उपचुनाव में 90 वर्षीय मनोबाशिनी चक्रवर्ती ने मित्रा इंस्टीट्यूशन में बने पोलिंग बूथ पर डाला अपना वोट, कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है मतदान
Sep 30, 2021, 9:13 AM IST

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट के वार्ड नंबर 71 में पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, शाम 6:30 बजे तक चलेगा मतदान
Sep 30, 2021, 9:08 AM IST

टीएमसी विधायक मदन मित्रा ने जानबूझकर वार्ड नंबर 72 में वोटिंग मशीन बंद कराई है क्योंकि वह बूथ पर कब्जा करना चाहते हैं- भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल
Sep 30, 2021, 9:00 AM IST

भवानीपुर के वार्ड नंबर 71 में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष तौर पर बनाया गया अस्थाई पोलिंग बूथ
Sep 30, 2021, 8:55 AM IST

भवानीपुर में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हुई थी भारी हिंसा, वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से किए गए हैं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Sep 30, 2021, 8:54 AM IST

भवानीपुर सीट पर टीएमसी से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, भाजपा से प्रियंका टिबरेवाल और सीपीआई (एम) से श्रीजीब बिस्वास चुनाव मैदान में
Sep 30, 2021, 8:49 AM IST

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के तहत वोटिंग जारी, चुनाव आयोग ने किए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

लाइव अपडेट्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+