बंगाल सरकार का हड़ताली डॉक्टर्स के साथ वार्ता का 5वां प्रयास, बैठक में क्या- क्या हुआ?
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आरजी कर मेडिकल की घटना को लेकर विरोध कर रहे जूनियर्स डॉक्टर्स के साथ सरकार एक फिर से चर्चा का प्रस्ताव रखा। ईमेल के जरिए सरकार ने जूनियर डॉक्टर्स के आमंत्रित किया। सरकार के बुलावे के बाद एक बार फिर से विरोध प्रदर्शन में शामिल चिकित्सकों ने सीएम आवास की ओर कूच किया।
सीएम आवास पहुंचने के बाद चिकित्सकों की सीएम ममता से बातचीत जारी है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं, सरकार और ट्रेनी डॉक्टर्स के किन मांगों को सरकार स्वीकार करती है। दरअसल, इससे पहले सरकार की वार्ता का एक प्रयास विफल हो गया, क्योंकि बातचीत के दौरान सीएम ने कैमरे से दूर रखने को कहा था। उन्होंने मामले को सबज्यूडिश बताते हुए कानूनी बाध्यता का हवाला दिया।

बैठक में क्या हुआ?
- बैठक से पहले, राज्य सरकार डब्ल्यूबीजेडीएफ द्वारा निर्धारित शर्तों पर सहमत हुई।
- ट्रेनी डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठक की जो दो घंटे से अधिक समय तक चली।
- वार्ता के दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर अपनी ओर से दो पेशेवर ट्रांसक्रिप्ट लेखकों के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पर सहमत हुए, जो बैठक का विवरण लेंगे और ट्रांसक्रिप्ट साझा करेंगे।
- राज्य सरकार के पत्र के जवाब में डॉक्टरों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार-हत्या मामले की जांच में पारदर्शिता की अपनी मांग दोहराई।
- चिकित्सकों ने सीएम से अनुरोध किया कि प्रतिदिन कार्य को रिकॉर्ड किया जाए और सभी उपस्थित लोगों द्वारा उस पर हस्ताक्षर किए जाएं।
डॉक्टरों की ये हैं प्रमुख मांगें
- प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के साथ ही साक्ष्य मिटाने में शामिल सभी लोगों को सजा दी जाए।
- आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई।
- कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल और स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम का इस्तीफा।
- स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था।
- सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में व्याप्त 'खतरे की संस्कृति' को खत्म करना।
बता दें कि कोलकाता में सीएम ममता और डॉक्टर्स से बातचीत करने के लिए जूनियर डॉक्टर उनके आवास पर पहुंचे। बता दें कि अब सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने आज शाम 3:53 बजे मुख्य सचिव को अपना जवाबी मेल भेजा था, जसमें उन्होंने बैठक के लिए अपनी मांगें बताई थीं। इस मेल में लिखा गया है, वह कानून का पालन करने वाले नागरिकों के तौर पर बैठक में शामिल होने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने सुझाव दिया कि इस तरह की महत्वपूर्ण बातचीत किसी आधिकारिक और प्रशासनिक स्थान पर होनी चाहिए, क्योंकि यह मामला शासन से जुड़ा हुआ है।
इस बीच सीएम ममता के साथ बैठक में शामिल हो रहे डॉ तुहिन ने सीएम आवास में प्रवेश से पहले कहा, "हमारे प्रतिनिधि सीएम ममता बनर्जी के साथ बैठक करने पहुंचे हैं। हम अपनी 5 मांगों पर बात करेंगे। हम अपना विरोध और आंदोलन तभी खत्म करेंगे जब हमारी मांगें पूरी हो जाएंगी।"
वहीं दूसरी और जूनियर डॉक्टरों को विरोध जारी है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार-हत्या की घटना को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य भवन में प्रदर्शन किया।
स्वास्थ्य भवन के बाहर अपने धरना स्थल से बैठक के लिए रवाना होने से पहले चिकित्सकों ने कहा कि मीटिंग के दौरान बातचीत रिकॉर्ड किया जाएगा। इसके लिए दो प्रोफेशनल स्टेनोग्राफर बैठक में मौजूद रहेंगे। उन्होंने फिर से कहा कि वे अपनी पांच मांगों से कम पर नहीं मानेंगे, जो वे पहले ही सरकार के समक्ष रख चुके हैं। चिकित्सकों ने लेडी डॉक्टर रेप मर्डर के बाद सबूतों को नष्ट करने के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने और उन्हें सजा देने की मांग की है।
डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल और स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम के इस्तीफे, स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बेहतर सुरक्षा और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 'धमकी की संस्कृति' को खत्म करने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications