Lok Sabha Election: बंगाल के राज्यपाल का कूचबिहार दौरा EC ने रोका, चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया
Bengal Governor CV Ananda Bose Cooch Behar tour stops by EC under election code of conduct
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव शुरू के अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान है। पहले चरण में पश्चिम बंगाल के कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में मतदान होगा। इस बीच, राज्य के राज्यपाल के कूच बिहार के प्रस्तावित दौरे को भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने रोक दिया है।
गवर्नर सीवी आनंद बोस को मौन अवधि के दौरान 18-19 अप्रैल को कूच बिहार की यात्रा करनी थी, जो आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन है। ऐसे में चुनाव आयोग (ईसी) ने सलाह दी कि प्रस्तावित दौरा नहीं किया जा सकता है।

आयोग ने कहा कि आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के तहत, राज्यपाल के लिए कोई भी स्थानीय कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सकता है। आगे यह भी कहा कि 18 और 19 अप्रैल के दौरान पूरा जिला प्रशासन और पुलिस बल चुनाव प्रबंधन में व्यस्त रहेगा।
आज शाम 6 बजे से मौन अवधि शुरू
सूत्रों की मानें तो, जन प्रतिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 के मुताबिक, कूच बिहार के लिए मौन अवधि 17 अप्रैल यानी आज शाम की 6 बजे से शुरू होती है। आयोग ने सभी जिला चुनाव अधिकारियों और जिला पुलिस प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने के लिए स्थायी निर्देश जारी किए हैं कि सभी हाई प्रोफाइल व्यक्ति, प्रचारक और राजनीतिक कार्यकर्ता मौन अवधि की शुरुआत से पहले क्षेत्र से बाहर निकल जाएं।












Click it and Unblock the Notifications