दुर्गा पूजा के लिए बंगाल सरकार ने जारी की गाइडलाइन, 10-20 अक्टूबर तक नाइट कर्फ्यू में छूट

कोलकाता, सितंबर 30: पश्चिम बंगाल सरकार ने बंगाल के सबसे बड़े त्यौहार दुर्गा पूजा के दौरान नाइट कर्फ्यू (रात्रि कालीन प्रतिबंधों) से लोगों को छूट देने की घोषणा की है। सरकार ने त्योहारों के मौसम को देखते हुए गुरुवार को राज्य में रात के कर्फ्यू को 30 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। हालांकि राज्य सरकार ने दुर्गा पूजा के दौरान 10-20 अक्टूबर तक रात में लोगों और वाहनों की आवाजाही में ढील दी है। उपरोक्त 10 दिनों को छोड़कर सभी बाहरी गतिविधियाँ रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगी।

Bengal government issued guidelines for Durga Puja, relaxation in night curfew till October 10 20

सरकार की ओर से इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मास्क पहनना, शारीरिक दूरी बनाए रखना, हर समय पालन किया जाना चाहिए। आदेश में कहा गया है कि स्वास्थ्य सेवाओं, कानून और व्यवस्था, कृषि उपज सहित आवश्यक वस्तुओं और अन्य आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर, लोगों और वाहनों की आवाजाही सहित सभी बाहरी गतिविधियों को रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच सख्ती से प्रतिबंधित किया जाएगा।

बंगाल सरकार की ओर से कहा गया है कि, सभी दफ्तर के कर्मचारियों और कार्यस्थल कोविड संबंधी प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए जिम्मेदार होंगे। इसमें सभी कर्मचारियों का नियमित रूप से सैनिटाइजेशन और पूर्ण टीकाकरण शामिल है। इसके साथ ही वर्क फ्रॉम होम को प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है। आदेश के मुताबिक कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने की जिला प्रशासन, पुलिस और स्थानीय अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी।

अधिसूचना में लोकल ट्रेन सेवा फिर से शुरू करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। राज्य में सात मई से ही लोकल ट्रेनों का संचालन बंद है। बता दें कि राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पाबंदियां सबसे पहले 16 मई को लागू की गई थीं, जिन्हें नियमित अंतराल पर बढ़ाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में 14 और लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमण के 748 नए मामले दर्ज होने के बाद यह संख्या भी 15,68,321 हो गई। वहीं राज्य में कोविड -19 से अबतक 18,778 लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+