बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा मैं दो मिनट.....
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा मैं दो मिनट.....
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच चुनावी दंगल तेज होता जा रहा है।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का जवाब दिया। इसके साथी 33 वर्षीय सांसद अभिषेक बनर्जी ने चुनावी मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहस की चुनौती देते हुए ललकारा।

पीएम मोदी को अभिषेक बनर्जी को दी ये चुनौती
बता दें पीएम मोदी ने शनिवार को बंगाल में एक चुनावी सभा में प्रचार के दौरान ममता की पार्टी टीएमसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। जिस पर अभिषेक बनर्जी ने बिंदुवार जवाब देते हुए पीएम मोदी को उनसे बहस करने की चुनौती दी। अभिषेक बनर्जी ने चुनावी सभा के मंच से पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि"मैं आपको बहस के लिए चुनौती देता हूं। ममता बनर्जी दीदी ने 10 साल में क्या किया और मोदी जी ने सात साल में क्या किया हम इस पर बहस करेंगे। अभिषेक ने कहा हम आपको दस गोल से हराएंगे। इसके बाद युवा सांसद ने अपनी उम्र बताते हुए कहा . मैं 33 साल का हूं। मैं सीनियर्स का सम्मान करता हूं। मैं आपको बंगाली में बिना पेपर के दो मिनट के लिए बोलने की चेतावनी देता हूं। मैं 2 घंटे तक हिंदी में बोलूंगा। आप बंगाली में सिर्फ 120 सेकंड के लिए बोलिए। मोदी जी मेरी इस चुनौती को स्वीकार कीजिए।
पीएम मोदी जी का रिपोर्ट कार्ड कहां हैं ?
तृणमूल के चुनावी नारे - "खेले होबे" पर पीएम मोदी ने जो तंज कसा था उस पर 33 वर्षीय पार्टी की नेता ने कहा दीदी (ममता बनर्जी) कहती हैं 'खेला होबे; और हम कहते हैं कि 'विकास होबे' (विकास होना चाहिए) । लेकिन भाजपा का विकास किसानों को मार रहा है। पीएम मोदी ने 2014 में 15 लाख रुपए देने का वादा किया था। याद रखें उन्होंने नोटबंदी के दौरान 50 दिनों का समय मांगा था। आप मुझे कहीं भी लटका सकते हैं। वह अपनी बात पर कायम नहीं रह सकते। यदि वह पांच साल मांगते हैं तो याद रखें कि उन्हें 500 साल लगेंगे। उन्होंने आगे पीएम के "सोनार बंगला (एक सुनहरा राज्य)" के वादे का जिक्र किया। "आप सोनार इंडिया क्यों नहीं बना पाए? सोनार त्रिपुरा क्यों नहीं?" बनर्जी ने पूछा कि भाजपा किस राज्य में सत्ता में है। "ममता बनर्जी ने दस साल का रिपोर्ट कार्ड दिया है। मोदी जी का रिपोर्ट कार्ड कहाँ है?"












Click it and Unblock the Notifications