बंगाल चुनाव: पीएम मोदी ने वर्चुअली चुनावी रैली को किया संबोधित

नई दिल्‍ली, अप्रैल 23: कोरोना महामारी बड़ी तेज रफ्तार में एक के बाद एक भारतीय को जकड़ रही है। महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश के अलावा पश्चिम बंगा में भी कोरोना की लहर से हर दिन हजारों की संख्‍या में केस दर्ज हो रहे हैं। जिस कारण प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में अपनी चुनावी रैलियों को रद्द कर दिया है। पीएम मोदी ने भाजपा के प्रचार के लिए आज शाम बंगाल की चार जगह की रैलियों को वचुअली संबोधित किया।

Recommended Video

    West Bengal Election 202: वर्चुअल रैली में PM मोदी ने यूं ममता बनर्जी पर साधा निशाना |वनइंडिया हिंदी
    pm

    पीएम मोदी ने कहा कोरोना वायरस के चलते देश की बिगड़े हालात और स्थिति को लेकर मैं आज सुबह से ही महत्वपूर्ण बैठकों में व्यस्त था। मैं अब आपके साथ प्रौद्योगिकी के माध्यम से जुड़ रहा हूं। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सूरी, मालदा, बेरहामपुर और भवानीपुर में रैलियों को संबोधित किया।पीएम मोदी ने रैली को वीडियो कान्‍फ्रेसिंग के जरिए संबोधित करते हुए बंगाल के के आसनसोल को मिनी इंडिया कहा। उन्‍होंने कहा साइकिल से लेकर रेल, कागज से लेकर स्टील और एल्यूमिनियम से लेकर कांच तक पूरे भारत के लोग ऐसी फैक्टरियों में काम करने के लिए पूरे भारत से आते हैं। इसलिए ये मिनी भारत है।

    इसके साथ पीएम मोदी ने प्रदेश की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वो स्‍वयं को संविधान से ऊपर समझती हैं उन्‍होंने केंद्रीय बलों और सेना तक को ''बदनाम'' किया और झूठे आरोप लगाती आई है।

    बता दें कोरोना के संकट से जूझ रहे राज्‍यों के साथ पीएम मोदी ने आज बैठक की थी जिमसें ममता बनर्जी नहीं शामिल हुईं। इस बात को लेकर पीएम मोदी ने कहा ''दीदी'' अपने अहंकार में इतनी बड़ी हो गई है की हर कोई उन्हें अपने आगे छोटा दिखता है। उन्‍होंने कहा ऐसे ही केंद्र ने कई बैठके की लेकिन ममता दीदी उसमें नहीं आई। वो चाहे कोरोना से संबप्पीएम मोदी ने कहा ममता दीदी बंगाल के लोगों के लिए कुछ देर का समय नहीं निकाल पाती हैं। यह उन्हें समय की बर्बादी लगता है। पीएम मोदी ने ममता दीदी पर हमला बोलते हुए कहा मां, माटी और मानुष का नारा लगाने वाली दीदी ने बंगाल में माफिया राज फैला रखा है। उन्‍होंने रैली को संबोधित करते हुए ये भी कहा चार चरणों के मतदान में ममता दीदी की पार्टी टीएमसी टुकड़े-टुकड़े हो गई।

    23 अप्रैल को देश-विदेश में क्या हुआ? जानने के लिए देखें आज की बड़ी खबरेंhttps://hindi.oneindia.com/photos/big-news-of-april-23-read-here-61181.html
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+