बंगाल में अब नहीं हो पाएंगे रोड शो, चुनाव आयोग ने लगाया बैन
कोलकाता, अप्रैल 22: कोरोना की दूसरी लहर के बीच बंगाल में विधानसभा चुनाव जारी है। बंगाल में चुनावी रैलियों के साथ-साथ कोरोना के मामलों में भारी इजाफा हो रहा है। कोरोना के बढ़े संक्रमण के बीच अब चुनाव आयोग ने पहले से तय और अनुमति दिए गए रोड शो को कैंसिल कर दिया है। साथ ही इस बात पर भी खेद जताते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान नेता कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

Recommended Video
बंगाल में कोरोना के प्रकोप के चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई है। बंगाल में रोड शो, वाहन रैलियों पर तुंरत प्रभाव से रोक लगा दी गई है। हालांकि इससे पहले गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से नाराजगी जाहिर की थी।कलकत्ता उच्च न्यायालय ने चुनावी रैलियों पर चिंता जताते हुए कहा था कि जनसभा सुपर स्प्रेडर इवेंट बन सकती हैं, अदालत ने देखा कि चुनाव आयोग इस संबंध में पर्याप्त कदम नहीं उठा रहा है, जबकि उसके पास ऐसा करने की शक्तियां हैं।
बंगाल में आज छठे चरण के लिए 43 सीटों पर वोटिंग पूरी हो चुकी है। अब विधानसभा चुनाव के लिए 2 चरणों की ओर वोटिंग बाकी रह गई है। यहां कुल 8 चरणों के तहत वोट डलने थे। मालूम हो कि 7वें फेस की वोटिंग 36 सीटों पर 26 अप्रैल और 8वें चरण की 35 सीटों पर 29 अप्रैल को होगी। वहीं नतीजे 2 मई को सामने आएंगे।
आपको बता दें कि बंगाल में अब तक 6,88,956 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मृतकों की संख्या 10,710 हो गई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ट्वीट कर कहा कि उन्होंने शुक्रवार को अपना प्रस्तावित पश्चिम बंगाल दौरा रद्द कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के लिए मैं कल एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करूंगा। इसकी वजह से मैं पश्चिम बंगाल नहीं जा सकूंगा।पीएम मोदी कल चार रैलियों को संबोधित करने वाले थे। पश्चिम बंगाल में आज ही कोरोना के 11,948 नए केस की पुष्टि हुई और 56 मरीजों की जान चली गई। यह एक दिन में आने वाला सर्वाधिक केस है।












Click it and Unblock the Notifications