बंगाल: बीजेपी ने एक साथ जारी की 4 चरणों के प्रत्याशियों की लिस्ट, मुकुल रॉय समेत कई बड़े नाम शामिल
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में इस महीने के अंत में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। जिसको देखते हुए सभी दल जी-जान से जुटे हैं। इस बीच बुधवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बैठक की। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस बैठक में बंगाल के बचे हुए प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई। इसके बाद गुरुवार को पार्टी ने फाइनल लिस्ट जारी कर दी।

बंगाल में पांचवें, छठे, सातवें और आठवें चरण के चुनाव जिन सीटों पर होने हैं, उन सीटों के प्रत्याशियों के नाम बीजेपी की नई लिस्ट में हैं। ऐसे में देखा जाए तो पार्टी ने सभी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। वहीं अब बीजेपी हाईकमान घोषणा पत्र पर काम कर रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही वो भी जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए बुधवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लंबी चर्चा भी हुई थी।
Recommended Video
गुरुवार को जारी 148 नामों में 19 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय को कृष्णानगर उत्तर से टिकट दिया है। वहीं लिस्ट में केंद्रीय राज्य मंत्री देबश्री चौधरी, एमपी जगन्नाथ सरकार, पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा, अभिनेता इंद्रनील घोष का भी नाम शामिल है। बीजेपी महासचिव अरुण सिंह के मुताबिक भाटपाड़ा से पवन सिंह, जगद्दल से अरिंदम भट्टाचार्य, नोवापाड़ा सुनील सिंह, बैरकपुर से चंद्रमणि शुक्ला, खड़दह से शीलभद्र दत्ता, पूर्व स्थली दक्षिण से राजीव भौमिक, केतुग्राम से मथुरा घोष को टिकट मिला है। वहीं विधाननगर से सव्यसाची दत्त, चौरंगी से शिखा मित्र, बालीगंज से लोकनाथ चटर्जी, कमरहट्टी से राजू बंदोपाध्याय, पानीहाटी से सन्मय बंदोपाध्याय, सिलीगुड़ी से शंकर घोष, रायगंज से कृष्ण कल्यानी मैदान में हैं।
कब से शुरू होगा मतदान
चुनाव के लिहाज से बंगाल काफी संवेदनशील है, जिस वजह से चुनाव आयोग ने यहां पर 8 चरणों में वोटिंग करवाने का फैसला लिया है। जिसके तहत 27 मार्च, 1 अप्रैल, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 2 मई को रिजल्ट आएगा। बंगाल के चुनावी रण में 1 अप्रैल का दिन बहुत ही खास है, क्योंकि इसी दिन नंदीग्राम सीट पर वोटिंग होगी, जहां से ममता बनर्जी खुद चुनाव लड़ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications