Balasore Train Accident: ममता बनर्जी अपने राज्य के मृतकों के परिजनों को देंगी 5-5 लाख रुपये, घायलों को एक लाख

Mamata Banerjee Balasore Train Accident: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बालासोर ट्रेन हादसे स्थल का दौरा किया। उन्होंने अपने राज्य के मृतकों को 5-5 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

ममता बनर्जी अपने राज्य के मृतकों के परिजनों को देंगी 5-5 लाख रुपये

Mamata Banerjee on Balasore Train Accident: ओडिशा के बालासोर में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। हादसे में सैकड़ों लोगों की जान चली गई। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और पूर्व रेल मंत्री ममता बनर्जी ने बालासोर ट्रेन हादसे स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुर्घटना में मरने वाले लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों को हमारी सरकार 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देगी। हादसे में जितने भी हमारे राज्य के लोगों की मौत हुई है, उन्हें मुआवजे की राशि दी जाएगी। इसके साथ ही घायलों को 1 लाख रुपये और पीड़ितों के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा है।

ममता बनर्जी ने कहा कि रेलवे ने मुआवजे के रूप में 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। हमने अपने राज्य के लोगों को 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके साथ ही हम काम पूरा होने तक रेलवे और ओडिशा सरकार के साथ काम करेंगे। सीएम बनर्जी ने कहा कि हमने कल 40 और आज 70 एंबुलेंस भेजीं। हमारे 40 डॉक्टर यहां पहुंच गए हैं और वे काम कर रहे हैं।

Recommended Video

      Odisha Train Accident: PM Narendra Modi आए Balasore, Ashwini Vaishnaw व Railway.. | वनइंडिया हिंदी

      मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं तीन बार रेल मंत्री रह चुकी हूं। यह 21वीं सदी की सबसे बड़ी रेल दुर्घटना है। कोरोमंडल सबसे अच्छी एक्सप्रेस ट्रेनों में से एक है। इस तरह के मामले रेलवे के सुरक्षा आयोग को सौंपे जानी चाहिए। वे जांच कर एक अपनी रिपोर्ट देंगे। जहां तक ​​​​मुझे पता है, ट्रेन में कोई टक्कर-रोधी उपकरण नहीं था। अगर डिवाइस ट्रेन में होता, तो ऐसा नहीं होता। मृतकों को वापस नहीं लाया जा सकता है, लेकिन अब हमारा काम बचाव अभियान और सामान्य स्थिति की बहाली है।

      यह भी पढ़ें- Coromandel Express Accident: 'ट्रेन में कवच सिस्टम क्यों एक्टिव नहीं था?', ममता का रेल मंत्री वैष्णव से सवाल

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+