बंगाल में भाजपा की हार पर बौखलाए बाबुल सुप्रियो बोले- बंगालियों ने क्रूर महिला को वोट देकर ऐतिहासिक गलती की
बंगाल में भाजपा की हार पर बौखलाए सुप्रियो बोले- बंगालियों ने क्रूर महिला को वोट देकर ऐतिहासिक गलती की
कोलकाता, 2 मई: पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद एक बार फिर यहां ममता बनर्जी की सरकार बनना तय हो चुका है। वैसे तो पांच राज्यों में चुनाव हुए थे लेकिन पूरे देश की निगाह पश्चिम बंगाल पर ही टिकी हुई थी क्योंकि यहां भाजपा और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी। कोरोना काल में बंगाल में हुए 8 चरण के चुनाव में भाजपा के बड़े चेहरों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी लेकिन भाजपा इस चुनाव में चारो खाने चित्त हो गई।

टीएमसी से हारे भाजपा सांसद बाबुल सुपियो
वहीं बंगाल की टॉलीगंज सीट जहां से बीजेपी की तरफ से केद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो चुनाव मैदान में उतारे गए थे उनका भी कोई जादू इस चुनाव में चल नहीं पाया। बाबुल सुप्रियो तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अरूप बिस्वास से 50 हजार वोट से हार गए। टीएमसी के अरूप बिस्वास को 1,01,440 वोट मिले जबकि बाबुल सुप्रियो को इसके करीब आधे यानी 51,360 वोट ही मिले। अपनी इस हार से बौखलाएं सुप्रियों ने ममता बनर्जी को बधाई तक नहीं दी।
भाजपा की हार पर बौखलाए बाबुल सुप्रियाे ने लिखी ये पोस्ट, बाद में किया डिलीट
भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो रविवार शाम को अपनी इस हार के बाद 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को जोरदार जीत की बधाई देने से साफ इनकार कर दिया। एक छोटी लेकिन नाराज फेसबुक पोस्ट में सुप्रियो ने कहा कि बंगाली मतदाताओं ने एक "ऐतिहासिक गलती" की और पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी पर हमला किया। "न तो मैं ममता बनर्जी को बधाई दूंगा ... न ही मैं लोगों के फैसले को 'सम्मान' कहना चाहता हूं ... ईमानदारी से सोचें तो बंगाल के लोगों ने बीजेपी को मौका न देकर एक ऐतिहासिक गलती की .
बेईमान सरकार और सत्ता में एक क्रूर महिला को चुना
बाबुल सुप्रियो ने कहा इस भ्रष्ट, अक्षम को चुनकर , बेईमान सरकार और सत्ता में एक क्रूर महिला को चुना । । उन्होंने आगे कहा "हां, एक कानून के पालन करने वाले नागरिक के रूप में, मैं एक लोकतांत्रिक देश में लोगों द्वारा लिए गए फैसले का पालन करूंगा ... ! और कुछ नहीं - कुछ कम नहीं !!" हालांकि कुछ ही समय बाद सुप्रियो ने बाद में ये पोस्ट को हटा दिया।
सुप्रियो ने नहीं दी ममता बनर्जी को बधाई
सुप्रियो ने जहां भाजपा की जबरदस्त हार के बाद ममता बनर्जी को बधाई देने से इंकार कर दिया वहीं केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और निर्मला सीतारमण ने बनर्जी को जीत की शुभकामना दी। सिंह ने कहा, "पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी की जीत के लिए बधाई। श्री सिंह ने उन्हें अगले कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications