Amit Shah Kolkata पहुंचे, बेहद अहम है गृह मंत्री शाह का पश्चिम बंगाल दौरा, VIDEO

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे। राजधानी कोलकाता पहुंचने पर शाह का स्वागत भाजपा नेताओं ने किया। बीजेपी और तृणमूल की तकरार के बीच शाह का दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

amit shah kolkata

Amit Shah Kolkata: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल दौरे पर राजधानी कोलकाता पहुंचे। कोलकाता में शाह के स्वागत में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक सेमत कई अन्य नेता मौजूद रहे।

गृह मंत्री शाह का पश्चिम बंगाल दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। बता दें कि गृह मंत्री शाह इस दौरे पर भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के कई बड़े नेताओं से मिलने वाले हैं।

शाह के दौरे के संबंध में समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्री अपनी यात्रा के दौरान लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

राजकीय यात्रा पर पश्चिम बंगाल पहुंचे शाह मंगलवार सुबह सबसे पहले कोलकाता के जोरासांको ठाकुरबारी में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इस कार्यक्रम में गृह मंत्री की भागीदारी बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि रवींद्रनाथ टैगोर जयंती 9 मई को महान बंगाली कवि के जन्म के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। बता दें कि टैगोर को Bard of Bengal और गुरुदेव के रूप में भी जाना जाता है।

कला, साहित्य और संगीत जगत में योगदान देने वाले टैगोर को उनके कविता संग्रह "गीतांजलि" के लिए 1913 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला। टैगोर की प्रतिभा और कद का अंदाजा इसी से होता है कि उन्होंने भारत के अलावा बांग्लादेश और श्रीलंका के राष्ट्रगान की भी रचना की।

टैगोर को श्रद्धांजलि के बाद शाह मंगलवार को ही भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में इंटीग्रेटेड-चेक पोस्ट पेट्रापोल में लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और बीएसएफ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

भारत और बांग्लादेश के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित ICP पेट्रापोल, दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा भूमि बंदरगाह है। यह पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर से लगभग 80 किमी की दूरी पर स्थित है।

गृह मंत्री शाम को कोलकाता के साइंस सिटी में फुल डोम फिल्म 'ल्यूमिनरीज ऑफ बंगाल' की रिलीज से जुड़े एक कार्यक्रम और विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन में भी शामिल होंगे।

कोलकाता के साइंस सिटी में खोला हवा (Khola Hawa) रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती का समारोह आयोजित करेगा। गृह मंत्री पश्चिम बंगाल की दिन भर की यात्रा के बाद यहां भी शरीक होंगे, यात्रा समापन के बाद वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+