West Bengal: 'टीएमसी चोरों की पार्टी', विपक्षी एकता की बैठक के बीच अधीर रंजन चौधरी का बड़ा हमला

बिहार की राजधानी पटना में जहां विपक्षी एकता को लेकर कई दलों के नेता एक मंच पर जुटे हैं वहीं पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के एक बयान से इस मिशन को झटका लग सकता है। दरअसल, मुर्शिदाबाद में अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस को चोरों की पार्टी बता दिया। उन्होंने टीएमसी पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अधीर रंजन के इस बयान से विपक्षी दलों की बैठक पर क्या असर होगा यह तो बाद में देखने वाली बात होगी लेकिन बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी का एकजुट होना मुश्किल लग रहा है।

अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी को अंडर माइनर बताया
बता दें कि दो दिन पहले इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी को अंडर माइनर बताया था। उन्होंने कहा था कि ममता बनर्जी गठबंधन बनाने में बिल्कुल भी ईमानदार नहीं हैं। वह गठबंधन की राजनीति के बड़े अंडरमाइनर हैं।

Adhir ranjan chowdhury tmc

अधीर रंजन चौधरी मुर्शिबाद में धरने पर बैठे
बता दें कि कांग्रेस नेता और सांसद अधीर रंजन चौधरी मुर्शिबाद में स्थित बीडीओ के ऑफिस के बाहर धरना पर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और उम्मीदवार नामांकन के लिए बीडीओ ऑफिस आए थे, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के गुंडों ने पीटा। टीएमसी हमारे उम्मीदवार को चुनाव लड़ते नहीं देखना चाहती है।

पटना में विपक्षी एकता को लेकर चल रही बैठक
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पटना स्थिति आवास 1 अणे मार्ग पर विपक्षी दलों की मीटिंग चल रही है। इस बैठक में 15 राजनीतिक दलों के करीब 22 नेता हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ लड़ने का रोडमैप पर चर्चा हो रही है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में नीतीश कुमार को यूपीए का संयोजक बनाया गया है। उनके ऊपर सभी पार्टियों को जोड़ने की जिम्मेदारी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+