'राजनीति बस की नहीं'...कहने वाली इस खूबसूरत नेता ने किया था स्टार हीरो से इश्क लेकिन बुरे वक्त में छोड़ा साथ!

Mimi Chakraborty Love Story: राजनेताओं की प्रेम कहानी (Politicians Love Story) की कड़ी में हम आज बात करेंगे उस खूबसूरत राजनेता की, जिनका हाल ही में सियासत से मोहभंग हुआ है, और जिन्होंने 'राजनीति मेरे बस की बात नहीं' कहकर सियासी सफर को खत्म कर दिया।

Mimi Chakraborty

जी हां आपने सही समझा हम, यहां बात कर रहे हैं मशहूर बंगाली अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती (Mimi Chakraborty ) की, जिन्होंने हाल ही में संसद की सदस्यता से इस्तीफा दिया है।

आपको बता दें मिमि तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर पश्चिम बंगाल की जादवपुर सीट से जीतकर साल 2019 में ही संसद पहुंची थीं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उनका इस तरह से पार्टी छोड़ना निश्चित तौर पर पार्टी के लिए बड़ा झटका है। हालांकि मिमी ने इसके पीछे कारण ये दिया है कि 'राजनीति मेरे लिए नहीं है।'

लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिमी ने ये कदम इसलिए उठाया है कि क्योंकि वो लोकल नेतृत्व से खुश नहीं थी। आपको बता दें कि संसद में अपने बयानों और सोशल मीडिया पर अपने लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली मिमी की निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रहती है।

बंगाली अभिनेता राज चक्रवर्ती के साथ था रिलेशनशिप!

जब मिमी ने राजनीति में एंट्री की थी तब उनके बारे में ये कहा गया था कि वो एक वक्त में बंगाली अभिनेता राज चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे और आलम ये था कि दोनों शादी के बारे में सोच रहे थे, ये बातें उस वक्त की हैं, जब राज बंगाली टीवी और सिनेमा का चर्चित चेहरा था और मिमी ने अपना करियर बस शुरू ही किया था।

राज की मां भी मिमी को बहुत प्यार करती थीं!

हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की अधिकारिक पुष्टि तो नहीं की लेकिन पूरी बंगाल इंडस्ट्री में दोनों के इश्क की बातें पुरजोर ढंग से होती थी, कहा तो ये भी जाता था कि राज की मां भी मिमी को बहुत प्यार करती थीं और इसी वजह से वो भी चाहती थीं कि मिमी जल्द से जल्द उनके घर की बहू बन जाए लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

वक्त का पहिया घूमा और मिमी देखते ही देखते फेमस फिल्म स्टार बन गईं लेकिन इस शौहरत के बीच में उनकी प्रेम कहानी का अंत हो गया। जो लोग कभी, 'मेड फॉर इच अदर' कहलाते थे, वो अचानक से एक-दूसरे की शक्ल भी नहीं देखना चाहते थे। दोनों के ब्रेकअप की खबरों से लोग भी हैरान थे।

राज को बुरे दौर में मिमी से सपोर्ट की जरूरत थी

मीडिया में खबरें आई थीं मिमी लगातार करियर में आगे बढ़ रही थीं और उनके पास राज के लिए वक्त कम होता जा रहा था तो वहीं दूसरी ओर राज का करियर ढलान पर आ गया था, उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, टीवी धारावाहिकों से उन्हें आउट किया जा रहा था, ऐसे में राज को अपने बुरे दौर में मिमी से सपोर्ट की जरूरत थी लेकिन वो उन्हें मिल नहीं रहा था।

दोनों के प्यार के बीच में आया कोई तीसरा!

उस वक्त राज की मां काफी बीमार थीं और मिमी अपने कामों में व्यस्त रहती थीं और इसी वजह से राज और उनके रिश्ते में दूरी आ गई थी और एक दिन ये रिश्ता खत्म हो गया। हालांकि कई स्थानीय मीडिया में ये भी कहा गया था कि मिमी की दोस्ती फिल्ममेकर Melih Gulhan Kizilkaya से हो गई थी, जिनके वो ज्यादा करीब हो गई थीं और यही नजदीकियां उन्हें राज से दूर ले गईं।

'वो सिर्फ मेरा अच्छा दोस्त, मैं सिंगल हूं'

हालांकि मिमी की ओर हमेशा कहा गया कि वो सिंगल हैं और Melih Gulhan उनका सिर्फ अच्छा दोस्त है और कुछ नहीं। हालांकि आज तक तीनों में से किसी ने भी कभी भी अपने रिलेशनशिप पर कुछ भी खुलकर नही बोला लेकिन राज से अलग होने के बाद वो सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर जरूर आ गई थीं, लोगों ने उन्हें बुरे वक्त में राज का साथ छोड़ने के लिए काफी ट्रोल किया था। फिलहाल आज तक मिमी का रिलेशनशिप संदेह के घेरे में हैं और वो खुद को सिंगल ही बताती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+