Cvoter Survey 2024: बंगाल में कौन सी पार्टी लहराएगी परचम? किसका होगा कब्जा? सर्वे में जानें
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों को युद्धस्तर पर अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। इस सियासी दंगल में सबसे दिलचस्प लड़ाई पश्चिम बंगाल में देखने को मिल सकती है।
क्योंकि, विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस राज्य में अपने उम्मीदवार उतार रही है।

वहीं, बीजेपी ने राज्य की अब तक 42 में से 39 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। जल्द ही बाकी बची तीन सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। वैसे तो राज्य में टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी लड़ाई है। लेकिन, वाम दल और कांग्रेस के साझा उम्मीदवार त्रिकोणीय मुकाबले की पिच तैयार कर रहे हैं। ऐसे में बंगाल की जनता का मूड क्या है? कौन सी पार्टी इस चुनाव में बाजी मारेगी?
एबीपी न्यूज के सी वोटर सर्वे के आंकड़ों की मानें तो, राज्य में सत्तारूढ़ टीएमसी को 44 फीसदी वोट शेयर मिलने की उम्मीद है। वहीं, बीजेपी के खाते में 42 फीसदी वोट, कांग्रेस और वामदलों को 6-6 सीटें मिलने की संभावना है। सर्वे से साफ है कि इस बार बीजेपी और टीएमसी को बराबर वोट मिलते नजर आ रही है। वहीं, सीटों की बात करें तो, दोनों पार्टियों सत्तारूढ़ टीएमसी और बीजेपी के खाते में 20-20 सीटों पर कब्जा होगा।












Click it and Unblock the Notifications