पश्चिम बंगाल: हावड़ा में देसी शराब पीने से 7 लोगों की मौत, कई बीमार

कोलकाता, 20 जुलाई: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर जहरीली देसी शराब से मौत की खबर सामने आई है। कथित देशी शराब पीने से 7 लोगों की मौत की खबर से हड़कंप मचा हुआ है। हावड़ा में देसी शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई लोगों के बीमार होने की खबर है। घटना हावड़ा जिले के घुसुड़ी इलाके में मंगलवार की रात की बताई जा रही है।

Howrah liquor

मौत की वजह का नहीं चला पता

घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इलाके का दौर किया। इधर, देसी शराब से मौत के मामले पर हावड़ा के पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह का पता चल सकेगा। अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

पुलिस ने इस मामले में एक शख्स की गिरफ्तारी भी की है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मृतकों के परिवार का आरोप है कि जहरीली शराब की वजह से 7 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में से एक विनय श्रीवास्तव के परिजन ने कहा, "कल शराब पीने के बाद अचानक से उनकी तबियत बिगड़ी और उल्टियां हुई हम उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। स्थानीय महिला ने मांग करते हुए कहा कि ऐसा हादसा किसी के भी साथ हो सकता है, हमारी मांग है कि यहां शराब को बैन कर देना चाहिए।

बता दें कि इससे पहले हाल ही में बर्दवान इलाके में भी जदरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद इलाके की शराब की दुकानों को बंद करवा दिया था। वहीं एक बार फिर से जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+