पश्चिम बंगाल में ट्रेन के सामने सेल्फी के चक्कर में दो की मौत, एक घायल
कोलकाता, 13 फरवरी। पश्चिम बंगाल में ट्रेन से दो व्यक्तियों की टक्कर का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार दो व्यक्तियों की बीती रात मिदनापुर में ट्रेन के सामने सेल्फी लेने के चक्कर मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि ये लोग कोसी नदी पर बने ब्रिज पर मिदनापुर में ट्रेन के सामने सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान ये हादसे का शिकार हो गए और दो लोगों की इसमे मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति को बचा लिया गया है।

पुलिस ने बताया यह हादसा मेदिनीपुर में रेलवे लाइन पर हुआ है, जहां सेल्फी लेने के दौरान यह हादसा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार जिन लोगों की मौत हुई है उनके नाम मिथुन खान (36), अब्दुल गेन (32) है। दरअसल जहां पर यह हादसा हुआ है वहां पास में एक पिकनिक स्थल है। जहां ये युवक पिकनिक मनाने आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक हावड़ा जाने वाली ट्रेन की लाइन के सामने सेल्फी ले रहे थे। ट्रेन चालक ने कई बार हॉर्न बजाया, लेकिन बावजूद इसके जब युवक नहीं हटे तो तीन लोगों इसकी चपेट में आए, जिसमे से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया था उस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि यहां रेलवे क्रॉसिंग पर फोटो लेना मना है। लेकिन बावजूद इसके लोग यहां रेलवे लाइन पर आते हैं और सेल्फी लेते हैं, जिसकी वजह से वह हादसे का शिकार होते हैं। पुलिस ने दोनों मृत व्यक्तियों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications