बंगाल में टला बड़ा ट्रेन हादसा, हावड़ा-मुंबई मेल के 2 डिब्बे हुए अलग
पश्चिम बंगाल में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। यहां बीती रात अचानक हावड़ा-मुंबई मेल के दो डिब्बे ट्रेन से अलग हो गए। जिसके बाद यात्रियों में हडकंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना रेलवे के वरीय अधिकारी को दी गई।
हादसा हावड़ा जिले के उलुबेरिया इलाके के पास करीब साढ़े 9 बजे रात को हुआ। दुर्घटना में किसी के चोटिल होने या किसी और प्रकार की क्षति की सुचना नहीं है।

दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति का आकलन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा,"घटना की जानकारी मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। अधिकारी भी पहुंचे और मरम्मत का काम शुरू किया और ट्रेन को जल्द ही वहां से रवाना कर दिया गया। मामले की जांच की जाएगी ताकि यह पता चल सके कि यह घटना क्यों हुई।" अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन की रफ्तार धीमी थी इस वजह से हादसा टल गया।
Recommended Video
कुछ महीने पहले हुआ था बड़ा रेल हादसा
आपको याद दिल दें, इसी साल जून महीने में पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में एक बड़ा रेल हादसा हुआ था। हादसे में दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गई थीं। जिसके कारण 12 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। मिली जानकारी के अनुसार, जब एक मालगाड़ी ओंडा स्टेशन से गुजर रही थी तभी दूसरी मालगाड़ी ने उसे टक्कर मार दी थी। इस हादसे के बाद खड़गपुर-बांकुरा-आद्रा लाइन पर ट्रेन परिचालन को बंद कर दिया गया था। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई थी।
यह देखें: जयनगर-मुंबई पवन एक्सप्रेस में लगी आग, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी












Click it and Unblock the Notifications