जयनगर-मुंबई पवन एक्सप्रेस में लगी आग, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

जयनगर से मुंबई जाने वाली पवन एक्सप्रेस की एसी बोगी में अचनाक आग लग गई। हादसा बिहार के मधुबनी में हुआ। दुर्घटना में किसी के घायल होने की सुचना नहीं है।

बताया जा रहा है कि ट्रेन मधुबनी के जयनगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। इसी बीच अचानक एसी कोच B1 में आग लग गई। हादसे के बाद प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के वक्त ट्रेन मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए रवाना होने के लिए खड़ी थी। दुर्घटना की सूचना पर अग्निशमन विभाग के कर्मी स्टेशन पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। फिलहाल ट्रेन जयनगर से निकल चुकी है।

Pawan Express

ट्रेन एक बजे जयनगर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल रेलवे स्टेशन, मुंबई के लिए रवाना होने वाली थी। ट्रेन में लगी आगे के बाद प्लेटफार्म और स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई। आस पास मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने खिड़की तोड़ कर यात्रियों को बाहर निकाला। दमकल की टीम आनन फानन में मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बोगी से बाहर निकलने के बाद यात्रियों के चेहरे पर डर साफ देखा जा सकता था।

आपको बता दें, इस ट्रेन में जयनगर में सिर्फ पानी लोड और साफ-सफाई की जाती है। वाशिंग मुंबई में होती है। ट्रेन की इलेक्ट्रिक चेक हुई थी या नहीं इस बारे में अब तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। आग लगने का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है। जयनगर में एक बड़ा ट्रैन हादसा होते-होते रह गया। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+