VijayDiwas: 30 लाख की हत्या और दो लाख महिलाओं का रेप, जानिए 1971 युद्ध में पाकिस्तानी हार की कहानी
नई दिल्लीः 16 दिसंबर के दिन को भारत के इतिहास में VijayDiwas के रूप में मनाया जाता है तो वहीं बंग्लादेश में इस दिन को'विक्ट्री डे'के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत की सेना के सामने पाकिस्तान के 93000 पाकिस्तानी सैनिकों ने ढाका में आत्मसमर्पण किया था। कहा जाता है कि आत्मसमर्पण करने से पहले पाकिस्तानी फौज ने बांग्लादेश के 30 लाख से ज्यादा लोगों का कत्लेआम किया था।

भारत ने भूगोल बदलकर इतिहास लिख दिया
साल 1971 से पहले बांग्लादेश को पूर्व पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था, जो पाकिस्तान का हिस्सा था। पाकिस्तान ने पूर्वी पाकिस्तान (आज का बांग्लादेश) पर भाषा और सांस्कृतिक पांबदिया थोप दी, जिसके कारण पूर्व पाकिस्तान में विद्रोह हो गया। इस पर रोक लगाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने कहर बरपाया।

13 दिन चला युद्ध
बांग्लादेश के लोगों की मदद के लिए भारतीय सेना ने मदद की। दोनों देशों की सेनाओं के बीच युद्ध हुआ और 13 दिनों तक युद्ध चलने के बाद पाकिस्तानी सेना की शर्मनाक हार हुई। 13 दिन के युद्ध के बाद पाकिस्तानी सेना के करीब 90 हजार पाक सैनिकों को बंदी बना लिया था।

पाकिस्तानी सेना ने मचाया कत्लेआम
कहा जाता है कि युद्ध से पहले और युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना ने करीब दो लाख से ज्यादा महिलाओं के साथ बलात्कार किया। इस लड़ाई में करीब 30 लाख से ज्यादा लोग मारे गए थे। वहीं करीब एक करोड़ लोगों ने भारत में शरण ली थी।

इंद्रिरा गांधी ने नहीं मानी अमेरिका की बात
इस युद्ध में भारत ने अमेरिका की धमकी को भी नजरअंदाज किया था। भारत को डराने के लिए अमेरिका ने बंगाल की खाड़ी ने अपनी नौसेना को भी तैनात किया था। लेकिन भारत ने अमेरिका की एक न सुनी।












Click it and Unblock the Notifications