Viral Public Poster का एमपी चुनाव में तहलका, विदिशा में 'जो जीता हम उसके साथ', स्लोगन बना सिंबल!
Viral Public Poster: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में हर दल और उसके समर्थक चुनावी रंग में सरोबार हैं। जीत की कामना और दावों का बोझ लेकर हर प्रत्याशी दूसरे से खुद को बेहतर बताने में जुटा हैं। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया में कुछ तस्वीरें पूरे प्रदेश का ध्यान केन्द्रित कर रही हैं।
विदिशा में एक घर के सामने भाजपा-कांग्रेस दोनों दलों के झंडे और पार्टी सिंबल के साथ एक पोस्टर टंगा हैं। जमकर वायरल हो रही यह तस्वीर सोशल मीडिया में छाई हैं। यह पोस्टर किसने और क्यों टांगा? यह तो हमें भी नहीं पता, लेकिन इस पर लिखा डायलॉग लाजबाव हैं।
गोलाकार पोस्टर में बायीं तरफ कांग्रेस के पंजे का निशान है और दायीं तरफ बीजेपी का कमल फूल बना हैं। बीच में लिखा है- 'एक तरफ फूल है एक तरफ हाथ है, जो जीता हम उसके साथ है'। निवेदक समझदार विदिशावासी।

इसे पढ़ने के बाद विदिशा के लोगों को भी समझने में भी दिमाग लगाना पड़ रहा हैं। क्योकि इसमें जिक्र है कि 'जो जीता हम उसके साथ है'। पढ़ने के बाद कुछ लोगों का तो इस बात पर माथा ठनक रहा है कि 'वो किस एंगल से सोचे'? जो जीता...मतलब पिछले चुनाव में जो जीत गया या फिर आने वाले चुनाव में जो जीतेगा वह।
विदिशा में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। उनमें से विदिशा भी एक सीट हैं। यह सीट किसी वक्त बीजेपी की सबसे ताकतवर सीट मानी जाती थी। लोकसभा-विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी का रुतबा, राज्य की अन्य सीटों से अलग रहता था। लेकिन पिछले चुनाव 2018 में यहां 'कमल' मुरझा गया और 'पंजे' का जोर चला।
कभी BJP का किला था
2018 में कांग्रेस प्रत्याशी शशांक भार्गव ने बीजेपी के मुकेश टंडन को 15,454 वोट से शिकस्त दी थी। बीजेपी की ये वो प्रतिष्ठत सीट रही हैं, जिस पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी, सुषमा स्वराज, शिवराज सिंह चौहान जैसे दिग्गज नेता लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। सीएम शिवराज सिंह खुद 2013 में यहां से चुनाव लड़े थे और जीत दर्ज की थी। 2023 के चुनाव में कांग्रेस ने फिर पिछली बार विजयी प्रत्याशी शशांक भार्गव पर भरोसा जताया तो सबसे आखिरी में बीजेपी को पिछली बार के ही हारे हुए उम्मीदवार मुकेश टंडन पर ही भरोसा करना पड़ा हैं।












Click it and Unblock the Notifications