MP News: 'उमाकांत मर सकता है, भ्रष्टाचार नहीं करेगा-नहीं करेगा', विरोधियों पर आक्रोशित बीजेपी विधायक का Video

MLA umakant sharma video viral: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें उनका अंदाज बेहद नाराजगी भरा नजर आ रहा हैं। वह अपने विरोधियों को करार जबाव दे रहे हैं। कहा कि 'उमाकांत मर सकता है, भ्रष्टाचार नहीं करेगा-नहीं करेगा'।

चुनाव कोई भी हो सियासी पारा बढ़ने के साथ एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का खेल भी शुरू हो जाता हैं। कुछ ऐसा ही स्थिति जब विदिशा के सिरोंज में आई, तो वहां के विधायक उमाकांत शर्मा ने उन पर आरोप लगाने वाले लोगों को सबूत देने की चुनौती तक दे डाली।

सिरोंज के शख्स ने सोशल मीडिया पर विधायक पर आरोप लगाए थे। जिसमें भ्रष्टाचार की बात का भी जिक्र था। जिसके बाद विधायक ने तमाम आरोपों को अनर्गल करार दिया। उन्होंने कहा कि 'मुझ पर 4 बीघा जमीन और 4 करोड़ रुपए लेने का आरोप लगाया जा रहा है। एक दूसरी पोस्ट में उनके ऊपर 2 बीघा जमीन और रुपए लेने का आरोप लगाया। यह निराधार हैं।

vidisha-sironj-bjp-mla-umakant-sharma-video-viral

उमाकांत बोले कि 'लोग जब मुझे हरा नहीं पाए तो अब मेरे खिलाफ साजिश कर रहे हैं। दिवंगत लक्ष्मीकांत शर्मा, अपने खानदान और भगवान की सौगंध खाते हुए कहा कि अगर मैंने एक रुपया भी लिया हो तो मैं परिवार सहित मर जाऊं'। शर्मा खुलेआम बोले कि 'उमाकांत मर सकता है लेकिन भ्रष्टाचार नहीं करेगा'।

आरोप लगाने वाले को सामने आकर बताना चाहिए कि मैंने किससे पैसे लिए हैं। गलत काम करने वालों का मैं विरोध करता हूं तो मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे मारने की धमकी दी थी। लेकिन आज तक कोई मारने नहीं आया। आपको बता दें कि कुछ समय पहले कपिल त्यागी नाम के कॉलोनाइजर का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें विधायक शर्मा को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+