MP के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह को बताया Rahul gandhi की दुकान का सेल्समैन, लगाए कई आरोप
MP minister Narottam Mishra: अपने बेवाक बयानों के लिए पहचाने जाने वाले एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला हैं। एक सवाल के जबाव में उन्होंने दिग्विजय सिंह को राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान का सेल्समैन बताया हैं।
दरअसल नरोत्तम मिश्रा जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने विदिशा पहुंचे थे। जहां मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि विभाजन की राजनीति करने की कांग्रेस की पुरानी आदत हैं। पार्टी के नेता हर फिराक में रहते है कि किस तरह प्रदेश की शांति भंग हो, फिर मौके का फायदा उठाया जाए।
मंत्री नरोत्तम बोले कि राहुल गांधी की मोहब्बत कि दुकान के प्रमुख सेल्समैन ही जब चचा जान दिग्विजय सिंह हों तो समझा जा सकता है कि दुकान से क्या बिक रहा होगा। दिग्विजय सिंह ने कुछ समय पहले पाकिस्तान के डैमेज पुल को यहां का बता कर ट्वीट कर दिया था। खरगोन में दंगों के समय कहीं और की भगवा झंडा लगा मस्जिद खरगोन कि बताकर तनाव फैलाने का काम किया था। कुछ दिन पहले ही नूह (हरियाणा) जैसे दंगे प्रदेश में हो सकते हैं बयान देकर दहशत फैलाने कि कोशिश की थी।ऐसे दर्जनों उदाहरण है।

मंत्री मिश्रा ने आगे कहा कि 'आप दिग्विजय सिंह का इतिहास देख ले, वह इस तरह काम कर समाज में भय व भ्रम फैलाते रहते हैं। पाकिस्तान से उनका प्रेम भी किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने तो कांग्रेस कि जन आक्रोश यात्रा का थीम सांग भी पाकिस्तान से ही चुरा कर लिया है।उन्हें उज्जैन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे में काजी साहब जिंदाबाद सुनाई देते हैं।
मिश्रा ने कहा कि यह अभी नहीं हो रहा है कांग्रेस शुरू से ही विभाजन की राजनीति करती आई है। कांग्रेस का मूल मंत्र ही यही है कि भय दिखाकर मुसलमानों को एक जुट रखो और हिन्दुओ को जातियों में बाट दो। यादव जाटव, एससी , एसटी और ब्राह्मण सबको अलग- अलग कर दो। इनमें एकजुटता नहीं होने दो। यही कारण है कि कांग्रेस विभाजन का एक भी मौका नहीं छोड़ती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि कांग्रेस के इस चरित्र को देश कि जनता अब जान चुकी है। इसलिए जनता ही उसे जवाब भी दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications