Vidisha Momos News: विदिशा में फेमस हो रहा है दादी मोमोज, दुकान नहीं, घर पर लग रही है लोगों की लाइन

Vidisha News: वैसे तो मोमोज तिब्बत और नेपाल का मशहूर पारंपारिक डिश है। लेकिन आज भारत में भी इसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस समय मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में दादी के हाथों के मोमोज की काफी चर्चाओं में है। दरअसल यह दादी स्वादिष्ट मोमोज बनाने के लिए फेमस हो गई है। उनके हाथों का स्वाद ऐसा कि लोग घर के बाहर लाइन लगाकर मोमोज खाने के लिए खड़े रहते हैं।

बता दे विदिशा के रंगोई में एक दादी हैं, जो अब मोमोज बनाने के लिए काफी चर्चाओं में हैं। दादी हीरा गौतम ने मीडियो से चर्चा में बताया कि पहले वह किराने की दुकान चलाती थी, लेकिन उन्हें इस काम में ज्यादा प्रॉफिट नहीं हो रहा था। इसके बाद उन्होंने कुछ नया करने का सोचा और ग्वालियर में अपने भाई के यहां पहुंच गई। वहां उन्होंने मोमोज बनाना सीखा।

Dadi Momos is becoming famous in Vidisha, not a shop, people are queuing up at home

दुकान नहीं, घर पर ही लग रही लोगों की लाइन

भाई से मोमोज बनाने की रेसिपी सीखने के बाद हीरा गौतम ने अपने घर पर ही मोमोज खिलाने का काम शुरू कर दिया। शुरुआत में कम लोग मोमोज खाने आते थे, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे लोगों को उनके मोमोज में स्वाद आने लगा और ग्राहकों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ने लगी और धीरे-धीरे हीरा गौतम दादी के मोमोज के नाम से फेमस होने लगी। खास बात यह है कि दुकान नहीं होने के बाद भी उनके घर पर मोमोज खाने वालों की लाइन लग रही है।

डालती है मसाला स्वादिष्ट

हीरा गौतम के मोमोज खाने लोग दूर-दूर से उनके घर पहुंच रहे हैं। विदिशा में वैसे तो मोमोज की बहुत सारी दुकानें हैं, लेकिन दादी के यहां बनने वाले मोमोज ग्राहकों को बहुत पसंद आ रहे हैं। हर रोज दादी के घर के बाहर मोमोज के लिए लंबी लाइन लगी रहती है। वही दादी का कहना है कि यह सब भगवान का आशीर्वाद है। जैसे सब मोमोज बनाते हैं, वैसे वे भी बना रही हैं। बस थोड़ा सा उनका मसाला अलग है। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह से लोगों की डिमांड रही तो भेज जल्दी बड़ी दुकान खोलेंगी।

ग्राहकों को पसंद आते हैं दादी के मोमोज

दीपक शर्मा का कहना है कि वह हर रोज मोमोज खाने आते हैं उन्होंने बताया कि दादी के हाथ के मोमोज बहुत अच्छे और स्वादिष्ट लगते हैं। वैसे तो विदिशा में मोमोज खाने के लिए कई रेस्टोरेंट है, लेकिन दादी बहुत ही कम रेट पर मोमोज देती है और उनके मोमोज बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। दीपक खुद तो मोमोज खाते ही हैं और अपने परिवार वालों के लिए भी दादी के मोमोज लेकर जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+