कांग्रेस कर रही है सारे खेल, 1 करोड़ के आरोप पर भाजपा नेता ने साधा निशाना

नई दिल्लीः पीएम नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजराज में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। रविवार को नरेंद्र पटेल ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। नरेंद्र पटेल को हार्दिक पटेल का करीबी माना जाता है। मीडिया की खबरों का खंडन करते हुए नरेंद्र पटेल ने कहा कि वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं हो रहे। नरेंद्र पटेल के मुताबिक उन्हें भाजपा की ओर से एक करोड़ देने को कहा था।

 Varun Patel,BJP alleged on narender patel for 1 crore rupees

इस आरोप के जवाब में अब गुजरात में भारतीय जनता पार्टी नेता वरुण पटेल ने नरेंद्र पटेल पर निशाना साधा था। वरुण ने कहा कि 10 लाख लेकर प्रेस की, उन्हें तो एक करोड़ लेकर प्रेस करनी चाहिए थी। वरुण का कहना है कि पाटिदार समाज फिर से भाजपा की ओर जुड़ रहा है। हित के लिए मैं भी जुड़ा हूं। ये सारे खेल कांग्रेस कर रही है।

बता दें, प्रेस कांफ्रेस करके वरुण ने आरोप लगाया था कि उन्हें पैसे देने की पेशकश की गई। इसके बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया है। गुजरात कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि यह ब्लैक मनी है या व्हाइट मनी?

इससे पहले शनिवार को पाटीदार नेता रेशमा पटेल और वरुण पटेल ने शनिवार को अहमदाबाद में भाजपा कार्यालय में अमित शाह से मुलाकात की। दोनों ने भाजपा में शामिल हो गए हैं। दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने से हार्दिक पटेल को तगड़ा झटका लगा है।

इससे पहले गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भारत सोलंकी ने कहा, 'अगर हार्दिक पटेल चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो कांग्रेस उन्हें इसके लिए आमंत्रित करती है।' वहीं भाजपा में शामिल हुई रेशमा पटेल ने कहा कि हमारी लड़ाई समाज को न्याय दिलाने की थी ना की कांग्रेस को जिताने की। भाजपा ने हमारी तीन मांगे मान ली है। वहीं वरुण ने कहा कि हमने सरकार और मुख्यमंत्री से अपनी मांगों पर बात की। उन्होंने इसे पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई है।

यह भी पढ़ें-हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017: सभी नामांकन पत्रों की 24 अक्टूबर को होगी जांच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+