चंद्रयान-3 की सफलता के लिए काशी के अंतरिक्ष भैरव मंदिर में की गई पूजा, छात्रों ने भी की प्रार्थना
चंद्रयान-3 को लेकर देश में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। देशवासियों द्वारा चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में धार्मिक नगरी काशी में भी लोगों द्वारा चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूजा पाठ किया जा रहा है।
वाराणसी के बाबा काल भैरव मंदिर में अंतरिक्ष भैरव की पूजा करते हुए काशी वासियों द्वारा चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बाबा काल भैरव से प्रार्थना की गई। पूजा के दौरान मंदिर में आठ पुजारी मौजूद रहे और विधि विधान से चंद्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए पूजन संपन्न कराया।

मंदिर के पुजारी द्वारा बताया गया कि अंतरिक्ष भैरव का पूजन करने से चंद्रयान-3 को सफलता जरूर मिलेगी। इस दौरान चंद्रयान-3 की तस्वीर पर बाबा काल भैरव की दंड माला और भस्म भी लगाया गया। ऐसा करने से चंद्रयान की नजर उतारी गई, जिससे चंद्रयान-3 को लेकर जो भी बाधा हो वह दूर हो जाए।
Recommended Video
स्कूलों में भी छात्र-छात्राओं ने किया प्रार्थना
काशी में जहां धार्मिक स्थलों पर चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूजा पाठ किया जा रहा है वहीं स्कूलों और कॉलेज में भी छात्र-छात्राओं द्वारा चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना किया गया। वाराणसी शहर से लेकर ग्रामीण स्थलों में स्थित शिक्षण संस्थानों में भी चंद्रयान-3 की सफलता के लिए छात्र-छात्रा प्रार्थना कर रहे रहे हैं।
इसके अलावा वाराणसी के स्कूलों और कॉलेज में भी चंद्रयान के लैंडिंग का सजीव प्रसारण दिखाएं जाने के लिए तैयारी की जा रही हैं। मालूम हो कि शाम 06:05 बजे लैंडिंग होना बताया जा रहा है, ऐसे में सायंकाल स्कूलों और कॉलेजों को भी खोला गया है तथा विद्यार्थियों को भी समय पर पहुंचने की सूचना दी गई है। इस ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए स्टूडेंट्स भी काफी उत्साहित हैं।
यह भी बता दे कि मंगलवार से ही धार्मिक नगरी काशी में पूजा और अनुष्ठान चल रहा है। मंगलवार को सायंकाल गंगा नदी के किनारे दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट पर होने वाली गंगा आरती के दौरान भी चंद्रयान की सफलता के लिए मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की गई थी। इस दौरान लोगों ने 1001 दीपों से चंद्रयान भी लिखा था।












Click it and Unblock the Notifications