UP: जीजा के साथ रोमांस करती थी महिला, पति को पिलाई जहरीली कोल्ड ड्रिंक, फिर की शर्मनाक हरकत, भड़के लोग

UP Varanasi News: जीजा संग जिंदगी भर रोमांस करने की ख्वाहिश लेकर एक महिला अपने ही पति को मौत के घाट उतार दी। आरोपी महिला और उसके जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

UP Varanasi News: जीजा के साथ अवैध संबंधों में बाधक बन रहे पति को उसकी पत्नी ने मार डाला। पति की हत्या करने के बाद महिला ने उसके शव को चंदौली में एक नाले में फेंक दिया। सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने पत्नी और आरोपी जीजा को गिरफ्तार किया तो इस मामले का खुलासा हुआ।

पत्नी द्वारा मासूम बच्चों की मौजूदगी में अपने ही पति की बेरहमी पूर्वक हत्या करने के मामले को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। पुलिस की पूछताछ में पत्नी ने बताया कि उसका पति उसे अच्छा नहीं लगता जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया।

woman-used-to-romance-with-brother-in-law-in-ups-varanasi-gave-poisoned-cold-drink-to-her-husband

दरअसल, यह पूरा मामला वाराणसी जनपद के सीर गोवर्धनपुर गांव का है। गांव का रहने वाला अनिल यादव नामक स्वास्थ्य कर्मी बीते 16 जून को अपने घर से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन अनिल के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली उसके बाद परिजनों द्वारा लंका थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि अनिल की पत्नी का उसके रिश्ते के जीजा भदोही जनपद के औराई इलाके के रहने वाले सुरेंद्र कुमार यादव के साथ अवैध संबंध है और दोनों काफी देर तक मोबाइल पर बातचीत भी करते हैं।

शक के आधार पर पुलिस ने अनिल की पत्नी अनीता को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। अनीता पहले तो पुलिस को बरगलाती रही लेकिन पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर वह टूट गई और सच्चाई बयां कर दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चंदौली जनपद के अलीनगर इलाके के सिंघी ताली स्थित एक नाले से अनिल का शव बरामद किया गया।

पति नहीं लगता था अच्छा: 35 वर्षीय अनिल की शादी साल 2013 में चंदौली जनपद के बौरी गांव निवासी अनीता के साथ हुई थी। अनिल और अनीता को एक बेटी और एक बेटा भी है। पुलिस की पूछताछ में अनीता ने बताया कि उसका पति उसे अच्छा नहीं लगता था जबकि उसके जीजा के साथ उसके गहरे संबंध थे।

उसने यह भी कहा कि उसके जीजा उसे अच्छी तरह समझते थे और उसका पति मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत होता था। ऐसे में अनीता अपने जीजा के साथ ही रहना चाहती थी, लेकिन संबंध में उसका पति बाधक बन रहा था। ऐसे में उसने अपने जीजा के साथ मिलकर ऐसा कदम उठाया।

कोल्ड ड्रिंक में मिलाई थी नींद की गोली: आरोपी पत्नी ने बताया कि वारदात के दिन उसने अपने पति को कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोली मिलाकर पिला दिया। पति के सो जाने के बाद उसने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद अपने जीजा के साथ हुआ अपने पति के शव को लेकर चंदौली पहुंची।

चंदौली जनपद के अलीनगर इलाके में सुनसान स्थान पर दोनों ने अनिल के शव को कार में से नीचे उतारा और नाले में फेंक दिया। उसके बाद अनीता को उसकी ससुराल छोड़ते हुए उसका जीजा सुरेंद्र अपने घर चला गया। पति की हत्या करने के बाद अनीता अपने घर में अपने बच्चों के साथ आराम से रह रही थी।

लोगों द्वारा पूछा जाता कि अनिल कहां है? तो करती थी कि कहीं गए होंगे लौट आएंगे। फिलहाल पुलिस जब उसे गिरफ्तार कर लंका थाने में रखी थी इस दौरान वह गुमसुम नजर आई। पत्नी द्वारा अपने पति की हत्या करने के मामले को लेकर उसके परिवार और आसपास के लोगों में काफी गुस्सा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+