UP: पहली सालगिरह बनी आखिरी, पति के सामने पत्नी की दर्दनाक मौत, छलक पड़ी लोगों की आंखें
UP Hindi News: शादी की पहली सालगिरह मनाने के दौरान पति को जीवन भर का दर्द मिला। सालगिरह के दिन सड़क हादसे में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों की आंखें भर आईं।
UP Varanasi News: भदोही का रहने वाला एक युवक अपनी पत्नी के साथ अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने के लिए बुधवार को वाराणसी में दर्शन पूजन और भ्रमण करने के लिए आया था। वाराणसी में दर्शन पूजन और भ्रमण करके लौटते समय सड़क हादसे में पत्नी की मौत हो गई।
वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जो भी व्यक्ति घटनास्थल पर पहुंचा उसकी आंखें भर आईं। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी और ट्रेलर को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है।

दरअसल, भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र के बनमालीपुर गांव निवासी 26 वर्षीय आशुतोष तिवारी उर्फ धीरज मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। साल भर पहले मिर्जापुर की रहने वाली श्वेता तिवारी से उसकी शादी हुई थी। बुधवार को शादी का सालगिरह था।
कंपनी से छुट्टी लेने के बाद आशुतोष तिवारी चार दिन पहले अपने घर आया था और बुधवार को वह अपनी पत्नी को लेकर वाराणसी में दर्शन पूजन और भ्रमण करने के लिए बाइक से ही आया था। बताया जा रहा है कि वाराणसी में दर्शन पूजन करने के बाद दंपती बाइक से वापस लौट रहे थे।
दोनों वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के डंगहरिया में पहुंचे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार के एक ट्रेलर ने ओवरटेक करते हुए पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद श्वेता दाहिनी तरफ गिर गई जबकि आशुतोष बाई तरफ गिरा।
दाहिनी तरफ गिरने के चलते ट्रेलर चालक श्वेता के ऊपर ट्रेलर चढ़ाते हुए आगे बढ़ गया। ट्रेलर से पूछ ले जाने के चलते श्वेता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं दूसरी तरफ गिरने के बाद चोटिल होकर आशुतोष कराहता रहा और हादसे में पत्नी की मौत अपनी आंखों के सामने देखकर वह अचेत हो गया।
स्थानीय लोगों ने उसे समीप में स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद आशुतोष के परिजनों के साथ ही श्वेता के घर वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।












Click it and Unblock the Notifications