वाराणसी में भरी पंचायत में साली ने धोखेबाज जीजा की चप्पलों से कर दी पिटाई, पंच ही रह गये आवाक
वाराणसी के मिर्जामुराद में पंचायत के दौरान साली ने धोखेबाज जीजा की चप्पलों से कर दी पिटाई, पंच ही रह गये आवाक
वाराणसी, 12 जुलाई : साली को प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ मजे करने के बाद दो बच्चों का पिता उससे पीछा छुड़ाने लगा। इस मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई। पंचायत की कार्यवाही प्रारंभ हुई तो साली ने बताया कि वह अपने जीजा के साथ ही रहेगी, हालांकि जीजा अपनी साली से माफी मांगने लगा। इस बात से नाराज हुई साली ने जीजा की चप्पलों से पिटाई कर दी। जब तक महिलाएं उसे पकड़ पाती तब तक उसने जीजा को दनादन कई चप्पल रसीद कर दिया। मामला देख वहां मौजूद पंच भी अवाक रह गए।

भदोही के एक गांव का रहने वाला है जीजा
भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला जीजा, दूर के रिश्ते में साली लगने वाली कपसेठी निवासिनी एक अविवाहित युवती से प्रेम करने लगा। दोनों मोबाइल पर काफी देर तक बात करते थे, जिससे दोनों में नजदीकियां बढ़ती गई। कुछ दिन पूर्व जीजा और साली घर से भागकर मुंबई चले गए। काफी खोजबीन करने के बाद भी उनकी जानकारी नहीं मिली। बाद में फोन से संपर्क हुआ तो परिजनों ने उन्हें घर बुलाया। घर आने के बाद दोनों के परिवार में कहासुनी होने लगी। इसी को लेकर मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लालपुरचट्टी के समीप स्थित एक मंदिर में सोमवार को पंचायत रखी गई।
प्रेमजाल में फंसा कर रुपए और गहने भी लिया था जीजा
पंचायत के दौरान अपनी बात रखते हुए युवती ने बताया कि काफी समय से दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और वह अपने जीजा के साथ ही रहना चाहती है। उसने यह भी कहा कि उसके जीजा ने उससे कई बार रुपए लिए और गहने भी लिए हैं। उसके बाद जब जीजा को अपनी बात कहने का मौका दिया गया तो वह साली के साथ रहने से मुकर गया। इतना सुनते ही साली को गुस्सा आ गया और वह चप्पल उठाई और चप्पल से दनादन वार करते हुए जीजा की पिटाई करने लगी। यह वाकया देख वहां मौजूद पंच भी आवाक रह गये। वहां पर मौजूद महिलाएं किसी तरह से उसे काबू में कीं उसके बाद युवती रोने लगी। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद पंचों ने फैसला सुनाया कि युवती द्वारा जो भी गहने उसके जीजा ने लिया है उसे वापस करेगा और उसकि शादी में होने वाला खर्च भी वहन करेगा।
ये भी पढ़ें - Weather: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली में बरसे बादल


Click it and Unblock the Notifications
